विज्ञापन

अपराजिता के फूल से बनाएं ये होममेड फेस क्रीम, चेहरे पर आएगा निखार, सिर्फ ये 2 चीजों से बनाकर रख लें

DIY Aparajita Flower Face cream for Glowing Skin: अपराजिता के नीले फूलों से घर पर फेस क्रीम तैयार कर सकते हैं. इसमें एलोवेरा जेल, कॉर्नफ्लोर, बादाम का तेल और विटामिन ई मिलाया जाता है. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका और इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी सावधानियां.

अपराजिता के फूल से बनाएं ये होममेड फेस क्रीम, चेहरे पर आएगा निखार, सिर्फ ये 2 चीजों से बनाकर रख लें
अपराजिता फूल से फेस क्रीम कैसे बनाएं
ndtv

चेहरे को साफ, मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर काफी पैसे खर्च करते हैं. लेकिन कई बार घर में मौजूद चीजों से भी स्किन की देखभाल के लिए क्रीम तैयार की जा सकती है. अपराजिता का नीला फूल भी ऐसी ही एक चीज है जिसका इस्तेमाल इन दिनों घरेलू ब्यूटी हैक्स में किया जा रहा है. फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपराजिता के फूलों से फेस क्रीम बनाने का तरीका शेयर किया है. इसमें एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और विटामिन ई जैसी चीजें मिलाई जाती हैं. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

अपराजिता के फूलों से क्रीम बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस होममेड क्रीम को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी. सबसे पहले 8 से 10 ताजे अपराजिता के फूल, 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर, 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 से 2 विटामिन ई कैप्सूल और 1 से डेढ़ चम्मच बादाम का तेल या नारियल का तेल लें. इन सब सामान से आप अपराजिता के फूूलों से क्रीम तैयार की जाती है.

घर पर कैसे तैयार करें अपराजिता फेस क्रीम?

सबसे पहले अपराजिता के फूलों का हरा हिस्सा अलग कर लें. फूलों को अच्छी तरह धोकर गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए डाल दें. इससे पानी में फूलों का नीला रंग आ जााएगा. अब फूलों को उसी पानी के साथ मिक्सर में पीस लें. इसके बाद साफ कपड़ेे से छानकर नीला पानी अलग कर लें. साथ ही एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा अपराजिता का पानी मिलाएं. ध्यान रखें कि गांठें न पड़ें. अब इस कटोरी को गर्म पाानी के ऊपर रखकर लगातार चलाते रहें. 2 से 3 मिनट में मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा. क्रीम जैसी बनावट आने पर गैस बंद कर दें. इसके अलावा, पेस्ट ठंडा होने के बाद इसमें एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल का तेल और बादाम या नारियल का तेल डालें. सभी चीीजों को अच्छी तरह मिला लें. आपकी होममेड फेस क्रीम तैयार है.

ये भी पढ़ें- खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगवा रहीं नकली पलकें? जानिए आई-लैश एक्सटेंशन लगवाते समय किन बातों का रखें ध्यान

चेहरे पर लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यूट्यूबर पूनम देवनानी के अनुसार, इस क्रीम को साफ चेहरे पर थोड़ी मात्रा में लगाया जा सकता है. हालांकि, दाग-धब्बे या झुुर्रियां कम करने के इसके दावों के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. जलन या खुजली होने पर इसे न लगाएं. इसमें पानी और ताजे फूल इस्तेमााल हुए हैं, इसलिए इसे लंबे समय तक स्टोर न करें. साफ डिब्बे में फ्रिज में रखें और खराब होने, गंध या रंग बदलने पर फेंक दें.

ये भी पढ़ें- हल्दी से आलता कैसे बनाएं? जानें घर पर लाल सुर्ख महावर बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIY Aparajita Flower Serum For Glowing Skin, Aparajita, Face Cream Banane Ka Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com