विज्ञापन

ब्रेड बनाने के अलावा भी काम आता है Toaster, ये 4 तरीके जानकर हैरान रह जाएंगे

Bread Toaster Uses: सिर्फ ब्रेड सेंकने ही नहीं, इन 4 चीजों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं टोस्टर समय और बिजली दोनों की होगी बचत.

ब्रेड बनाने के अलावा भी काम आता है Toaster, ये 4 तरीके जानकर हैरान रह जाएंगे
Toaster Hacks: टोस्टर के आसान और असरदार इस्तेमाल . (AI Generated Image)

Non-Bread Toaster Uses: अक्सर Toaster को सिर्फ ब्रेड सेकने की मशीन समझा जाता है, लेकिन सच ये है कि ये किचन में कई छोटे‑मोटे काम आसान बना सकता है. अगर आपके घर में भी Toaster रखा है, तो इसके ये उपयोग जानकर आप दोबारा गैस या तवे की तरफ नहीं जाएंगे.

ब्रेकफास्ट की जब भी बात आती है हम झट से टोस्टर निकाल कर ब्रेड सेंक लेते हैं. ​क्या आपको लगता है कि आपका टोस्टर सिर्फ सुबह के नाश्ते में ब्रेड को 'सेंकने' के लिए बना है? अगर हां, तो आप गलत हैं. असल में टोस्टर एक 'मिनी ओवन' की तरह काम कर सकता है, बस आपको सही जुगाड़ पता होना चाहिए. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं टोस्टर को और किन कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इन 4 कामों के लिए भी कर सकते हैं टोस्टर का इस्तेमाल-

​1. टोस्टर में कैसे गर्म करें पिज्जा- 

  • ​रात का बचा हुआ पिज्जा अक्सर सुबह तक पत्थर जैसा सख्त हो जाता है. माइक्रोवेव में गर्म करो तो वह रबड़ जैसा खिंचने लगता है.
  • पिज्जा के स्लाइस को टोस्टर में डालें. नीचे की क्रस्ट एकदम क्रिस्पी हो जाएगी और चीज़ फिर से पिघल जाएगा. लगेगा ही नहीं कि ये कल का पिज्जा है!
  • नोटः एक बात का ध्यान रखें कि टोस्टर को लिटाकर सेंकने की कोशिश बिल्कुल भी न करें.

​2. टोस्टर में कैसे बनाएं कुरकुरे पापड़-

  • रोटी के साथ भुना हुआ पापड़ मिल जाए तो खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है. लेकिन कई बार गैस पर पापड़ भुनते वक्त वो जल जाता है. ऐसे में आप टोस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • पापड़ को आधा मोड़ें या टुकड़ों में करके टोस्टर के स्लॉट में डाल दें. टोस्टर की हीट चारों तरफ से बराबर लगती है, जिससे पापड़ बिना जले एकदम सफेद और करारे सिकते हैं.

​3. टोस्टर में कैसे बनाएं आलू टिक्की- 

  • कई बार पार्टी या ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बाद रात में आलू की टिक्की बच जाती है, जिसे हम फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन ये ठंडी होने के बाद बेस्वाद सी लगने लगती है, ऐसे में आप टोस्टर का इस्तेमाल करके वही वाला टेस्ट पा सकते हैं. 
  • ​टिक्की को टोस्टर में डालें और हाई सेटिंग पर एक बार चला दें. ऐसा करने से टिक्की के अंदर का मॉइस्चर सूख जाएगा और वह बाहर से एकदम लाल और करारी हो जाएगी, जैसे अभी-अभी तवे से उतरी हो.
    Latest and Breaking News on NDTV

    Photo Credit: iStock

    ​4. नट्स और ड्राई फ्रूट्स रोस्ट करने-

    • ​बादाम, अखरोट या मूंगफली को हल्का भूनकर खाने का स्वाद ही अलग होता है. अगर आप भी इन्हें झटपट रोस्ट करना चाहते हैं, तो टोस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
    • सैंडविच बैग या टोस्टर बैग (Toaster Bag) का उपयोग करके ड्राई फ्रूट्स को टोस्टर में भूनना (Toast) एक बहुत ही आसान, तेज़ और साफ-सुथरा तरीका है.
    • नोट- एक बात का खास ख्याल रखें कि टोस्टर से इन्हें तुरंत न निकालें क्योंकि ये काफी गरम होते हैं. ऐसे में हाथ जल सकता है. कुछ देर बाद ही निकालें.

    टोस्टर से रोटी कैसे गर्म करें?

    अगर बासी या ठंडी रोटी को दोबारा नरम और गरम करना है, तो टोस्‍टर एक आसान विकल्प है. रोटी को सीधे स्लॉट में न डालें, बल्कि अल्युमिनियम फॉयल में हल्का लपेटकर टोस्‍टर में रखें. इससे रोटी जलेगी नहीं और दोनों तरफ से बराबर गरम होगी. बहुत ज़्यादा सूखी रोटी को गरम करने से पहले थोड़ा पानी के छींटे मार सकते हैं.

    टोस्टर में गार्लिक ब्रेड कैसे बनाएं?

    Garlic bread बनाने के लिए ब्रेड के स्लाइस पर बटर, कुटा लहसुन और थोड़ा सा हर्ब्स लगाएं. अब स्लाइस को टोस्‍टर में रखें और मीडियम ब्राउन होने तक toast करें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा चीज़ डालकर दोबारा हल्का toast कर सकते हैं. बिना ओवन के भी स्वादिष्ट garlic bread तैयार हो जाएगी.

    क्‍या पापड़ को टोस्‍टर में सेंक सकते है?

    हां, पापड़ को टोस्‍टर में आसानी से सेक सकते हैं. पतले पापड़ को सीधे स्लॉट में नहीं डालें, बल्कि टोस्‍टर ट्रे या फॉयल का इस्तेमाल करें. 20–30 सेकंड में papad फूलकर कुरकुरा हो जाता है. इससे तेल की जरूरत भी नहीं पड़ती और papad ज्यादा हल्का रहता है.


    बची हुई पिज़्ज़ा को दोबारा गर्म करने का तरीका

    बची हुई पिज़्ज़ा स्लाइस को टोस्‍टर oven या वाइड स्लॉट टोस्‍टर में गर्म किया जा सकता है. पिज़्ज़ा को सीधे wire rack पर रखें और लो‑मीडियम हीट पर गरम करें. इससे बेस कुरकुरा रहेगा और चीज़ दोबारा अच्छे से melt हो जाएगी, माइक्रोवेव की तरह soggy नहीं होगा.

    टोस्टर इस्तेमाल करते समय सुरक्षा से जुड़े टिप्स

    • टोस्‍टर इस्तेमाल करते समय गीले हाथ न रखें और धातु की चीजें स्लॉट में न डालें.
    • Crumbs Tray को समय‑समय पर साफ करें ताकि आग लगने का खतरा न हो.
    • बहुत गीली या पिघलने वाली चीजें टोस्‍टर में रखने से बचें.
    • इस्तेमाल के बाद टोस्‍टर को बंद करना और प्लग निकालना न भूलें.


    पाठकों के सवाल (FAQs) 

    क्या toaster में रोटी गरम करना safe है?

    हाँ, toaster में रोटी गरम करना safe माना जाता है, बशर्ते सही तरीका अपनाया जाए. रोटी को सीधे स्लॉट में डालने की बजाय अल्युमिनियम फॉयल में हल्का लपेटकर गरम करना बेहतर रहता है. इससे रोटी जलती नहीं और toaster के अंदर crumbs जमा होने का खतरा भी कम होता है.


    Toaster में कौन‑सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?

    Toaster में बहुत गीली, पिघलने वाली या तेलयुक्त चीजें नहीं रखनी चाहिए. चीज़, सॉस, कच्ची सब्ज़ियाँ या बहुत मोटी चीजें toaster के अंदर गिर सकती हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा रहता है. धातु की प्लेट या चम्मच भी toaster में कभी न डालें.


    गैस के बजाय toaster का इस्तेमाल बेहतर क्यों है?

    छोटे‑मोटे कामों जैसे ब्रेड सेकना, रोटी गरम करना या papad भूनने के लिए toaster गैस के मुकाबले आसान और तेज़ विकल्प है. इससे गैस की बचत होती है और किचन में गर्मी भी कम रहती है. इसके अलावा toaster इस्तेमाल करना relatively clean और hassle‑free होता है.
     

    ये भी पढ़ें-  दूध फट गया है? फेंकने की गलती न करें, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज

    Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com