हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा लंबा, हेल्दी और स्मार्ट दिखे. लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान की वजह से कई बच्चों की लंबाई (Height) समय पर नहीं बढ़ पाती. अगर आप भी अपने बच्चे की हाइट को लेकर परेशान हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके के लिए है. डॉक्टर नेहा जोशी ने बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उनकी थाली में क्या-क्या होना चाहिए इस बारे में बताया है.
डॉक्टर नेहा जोशी का कहना है कि बच्चे की लंबाई का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा उसके खान-पान और सही लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. आइए, जानते हैं कि बच्चों को क्या खिलाना चाहिए.
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं- (Bachhon Ki Height Badhane Ke Liye Kya Khilaye)
1. डेयरी प्रोडक्ट्स-
डॉक्टर नेहा जोशी बताती हैं कि दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ में मदद करता है. इसके अलावा, दही, पनीर और छाछ जैसी चीजें भी बच्चों को रोजाना जरूर खिलानी चाहिए.
2. हरी पत्तेदार सब्जियां-
पालक, मेथी, और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों में विटामिन, आयरन और कैल्शियम कूट-कूट कर भरे होते हैं. ये सभी पोषक तत्व शरीर की हड्डियों के विकास को तेज करते हैं. अगर आपका बच्चा हरी सब्जियां खाने में आनाकानी करता है, तो आप इन्हें पराठे में मिलाकर या सूप बनाकर दे सकते हैं.

हरी सब्जियों को पोषण का खजाना कहा जाता है. Photo Credit: iStock
3. अंडे और प्रोटीन-
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है. अंडे का सफेद हिस्सा बच्चों की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसके साथ ही दालें, सोयाबीन और पनीर भी बच्चों के रोजाना के खाने में शामिल करें ताकि उन्हें भरपूर प्रोटीन मिल सके.
4. सूखे मेवे और बीज-
बादाम, अखरोट, काजू और सूरजमुखी के बीज बच्चों के दिमाग के साथ-साथ शरीर की लंबाई बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद हैं. इनमें हेल्दी फैट्स और विटामिन्स होते हैं जो शरीर के ग्रोथ हार्मोन्स को एक्टिव रखते हैं.
5. फल-
संतरा, नींबू, कीवी और पपीता जैसे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं. यह शरीर को दूसरे पोषक तत्वों को अच्छी तरह सोखने में मदद करते हैं, जिससे बच्चों की लंबाई पर सीधा असर पड़ता है.
डॉक्टर नेहा जोशी की सलाह-
डॉक्टर नेहा जोशी का यह भी कहना है कि सिर्फ अच्छा खाना खाने से ही काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके साथ कुछ और बातें भी बहुत जरूरी हैं-
- बच्चों को रात में कम से कम 8 से 9 घंटे की गहरी नींद जरूर लेनी चाहिए. सोते समय शरीर में ग्रोथ हार्मोन सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं.
- आजकल के बच्चे मोबाइल में लगे रहते हैं. उन्हें बाहर खेलने, साइकलिंग करने या स्विमिंग करने के लिए प्रेरित करें.
- पैकेट बंद चीजें, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा मीठी चीजें बच्चों के विकास को रोकती हैं. इनसे जितना हो सके दूर रखें.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मुंबई जैसी टेस्टी पाव भाजी खाना चाहते हैं, शेफ संजीव कपूर से सीखें आसान रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं