विज्ञापन

IND vs SL: मानव सुथार ने रचा इतिहास, 93 साल में कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय

India vs Sri Lanka: खत्म हुए गॉल टेस्ट में मानव ने पहली पारी में चार और दूसरी में 6 सहित मैच में दस विकेट चटकाए. और उन्होंने टीम गिल की बड़ी जरूरत के समय बहुत बड़ी भूमिका निभाई

IND vs SL: मानव सुथार ने रचा इतिहास,  93 साल में कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय
IND vs SL: गॉल में जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले मानव सुथार
Source: PTI

India vs Sri Lanka:  टीम इंडिया ने गॉल में बुधवार को 165 रन से हराकर दो  टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. इस जीत से भारत ने अपने WTC Final खेलने के आसार को खासी मजबूती प्रदान करते हुए टेबल में भी स्थिति प्वाइंट्स प्रतिशत के लिहाज से बेहतर कर ली. और निश्चित तौर पर अगर हुआ, तो उसका सबसे ज्यादा श्रेय मैच में दस और लगातार दूसरे टेस्ट में पांच विकेट चटकाने वाले भविष्य के स्पिनर मानव सुथार को जाता है.  इस प्रदर्सन के साथ ही मानव सुथार करियर के शुरुआती दो टेस्ट मैचों पांच विकेट चटकाने वाले भारतीय इतिहास के 93 साल में सिर्फ तीसरे बॉलर बन गए. 

मैच रिपोर्ट

सिर्फ तीसरे भारतीय बने मानव सुथार 

करियर के शुरुआती दोनों ही टेस्ट मैचों में पांच-पांच विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा नरेंद्र हिरवानी (बनाम विंडीज, 1988) और एक और लेफ्टी स्पिनर अक्षर पटेल (बनाम इंग्लैंड, 2021) ने किया है. और यह बताने के लिए  काफी है कि सुथार की यह उपल्बधि कितनी बड़ी है. 

अभी तक कुल 10 बॉलरों ने किया है कारनामा
 

वैसे जब बात पूरी दुनिया की आती है, तो साल 1893 से मिलाकर अभी तक दुनिया में सिर्फ 10 ही बॉलरों ने इस कारनाने को अंजाम दिया है. सूची में सुथार दुनिया में दसवें नंबर के गेंदबाज बन गए हैं

1. टॉम रिचर्डसन (इंग्लैंड) – 1893 (बनाम ऑस्ट्रेलिया)

2. क्लैरी ग्रिमेट (ऑस्ट्रेलिया) – 1925 (बनाम इंग्लैंड)

3. रॉडनी हॉग (ऑस्ट्रेलिया) – 1978 (बनाम इंग्लैंड)

4. नरेंद्र हिरवानी (भारत) – 1988 (बनाम वेस्टइंडीज)

5. जेम्स पैटिनसन (ऑस्ट्रेलिया) – 2011 (बनाम न्यूजीलैंड)

6. वेर्नोन फिलैंडर (दक्षिण अफ्रीका) – 2011 (बनाम ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका)

7. मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश) – 2016 (बनाम इंग्लैंड)

8. अक्षर पटेल (भारत) – 2021 (बनाम इंग्लैंड)

9. प्रबाथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 2022 (बनाम ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान)

10.  मानव सुथार (भारत) – 2026 (बनाम अफगानिस्तान और श्रीलंका)
 

यह भी पढ़ें: 'IPL में ले चलो, तब मारूंगा', जायसवाल के सुपर चाल में फंस गए डिकवेला, कहा-सुनी का वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manav Jagdusakumar Suthar, India, Sri Lanka, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com