स्ट्रीट स्टाइल तीखी और चटपटी अंडे की चाट
NDTV
Egg Chaat Recipe In Hindi: जो जिम करते हैं उन्हें भी और जो नहीं करते उन्हें भी सिर्फ एक ही सवाल सबसे ज्यादा सताता है, वो है शरीर में प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें? अगर आप भी अंडा ऑमलेट और बॉयल्ड एग्स खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो अलग, चटपटी और स्वाद से भरपूर एग चाट एक बार जरूर ट्राई करें. इसकी आसान रेसिपी को डिजिटल क्रिएटर @kabitaskitchen ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर शेयर किया है.
देखिए वीडियो...
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
सामग्री | Ingredients
- उबले हुए अंडे (6)
- बेसन (1 कप)
- चावल का आटा (¼ कप)
- अदरक-लहसुन पेस्ट (1 बड़ा चम्मच)
- हल्दी पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- धनिया पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- जीरा पाउडर (⅓ छोटा चम्मच)
- काली मिर्च पाउडर (¼ छोटा चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- तेल (तलने के लिए)
- हरी चटनी (सजाने के लिए)
- बारीक कटा प्याज (गार्निश के लिए)
बनाने का आसान तरीका
- एक बड़े बाउल में बेसन और चावल का आटा डालें.
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक मिलाएं.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
- ध्यान रखें, तेल मीडियम आंच पर होना चाहिए ताकि अंडे बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम रहें.
- अब अंडों को बेसन वाले घोल में अच्छी तरह डुबोएं और गर्म तेल में सावधानी से डालें.
- अंडों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक 4 से 5 मिनट तलें.
- जब इनका रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि तेल निकल जाए.
- तले हुए अंडों को बीच से काटकर एक सर्विंग प्लेट में सजाएं.
- ऊपर से बारीक कटा प्याज और हरी चटनी डालें.
- चाहें तो थोड़ा चाट मसाला या नींबू का रस भी ऊपर से डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
- गरमा-गरम बिहारी एग चाट को तुरंत परोसें और इसके चटपटे स्वाद का आनंद लें.
अंडे खाने के फायदे | Benefits Of Eating Eggs Daily
- शरीर को लगातार देता है एनर्जी
- मसल्स को बनाता है मजबूत
- दिमाग को रखता है तेज
- आंखों की सेहत के लिए अच्छा
- वजन कंट्रोल करने में मददगार
- स्किन और बालों को बनाता है हेल्दी
- इम्युनिटी को करता है मजबूत
इसे भी पढ़ें: रोज मोरिंगा खाने से क्या होता है, मोरिंगा की तासीर कैसी होती है? | 5 FAQs
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Egg Chaat, Egg Chaat Recipe, Egg Recipes, High Protein Recipes, Bihari Recipe