विज्ञापन

कम मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें? फॉलो करें ये तरीका भर-भरकर निकलेगा घी!

Malai Se Ghee Kaise Nikale: अक्सर लोगों के दिमाग में एक ही सवाल चलता है, 'कम मलाई का मतलब है कम घी,' लेकिन यह सच नहीं है. अगर आप सही तरीके से मलाई निकालते हैं, तो थोड़ी सी मलाई से भी ज्यादा घी निकाल सकते हैं.

कम मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें? फॉलो करें ये तरीका भर-भरकर निकलेगा घी!
Ghee Making Hack

Malai Se Ghee Kaise Nikale: आज के समय हर चीज में मिलावट आम हो गई है. ऐसे में यह पता कर पाना कि आप असली चीज कह रहे हैं या नहीं बेहद मुश्किल हो गया है. मार्केट में मिलावट को देखते हुए ही ज्यादातर लोग घर ही कई चीजें बना लेते हैं, जैसे घी. किचन में घी निकलते समय अक्सर लोगों के दिमाग में एक ही सवाल चलता है, 'कम मलाई का मतलब है कम घी,' लेकिन यह सच नहीं है. अगर आप सही तरीके से मलाई निकालते हैं, तो थोड़ी सी मलाई से भी ज्यादा घी निकाल सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो सही तरीका?

Latest and Breaking News on NDTV

थोड़ी सी मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें?

मलाई को साफ बर्तन में रखें: अगर आप घर पर घी निकालना चाह रहे हैं, तो यह बेहद जरूरी है कि आप मलाई को हमेशा साफ और सूखे बर्तन में फ्रिज में रखें. जब 4 से 5 दिन बाद पर्याप्त मलाई इकट्ठा हो जाए, तब घी बनाने की तैयारी शुरू करें. अगर आप ताजा मलाई से घी बनाते हैं, तो अच्छा और खुशबूदार घी बन सकता है.

दही मिलाएं: स्टोर की हुई मलाई में आप थोड़ा सा दही मिलाकर 1 से 2 दिन के लिए छोड़ सकते हैं. अगर आप इस तरीके को अपनाते हैं, तो मलाई हल्की खट्टी होकर तैयार हो जाएगी, इसके बाद जब आप इसे मथेंगे, तो ज्यादा मात्र में मक्खन निकल लेगा.

मथने का सही तरीका: आप अपने हठों से मक्खन को मथ सकते हैं. मथते ही मक्खन और मट्ठा अलग हो जाएगा. आप चाहें, तो इसमें थोड़ा ठंडा पानी भी मिला सकते हैं, इससे जिससे मक्खन जल्दी और ज्यादा मात्रा में बाहर आएगा.

धीमी आंच पर घी पकाएं: अब निकले हुए मक्खन को कढ़ाही में डालकर धीमी आंच पर पकाना शुरू करें. ध्यान रखें जल्दबाजी नहीं करनी क्योंकि तेज आंच घी का स्वाद बिगाड़ सकती है. इसलिए धीरे-धीरे मक्खन को पिघलने दें और जैसे ही सही रंग और सुगंध आए, तो गैस बंद कर दें. 

इसे भी पढ़ें: चकला बेलन और लकड़ी के दूसरे बर्तन कैसे करें साफ, किचन का ये जुगाड़ू हैक बर्तनों को बनाएगा नए जैसा!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malai Se Ghee Kaise Nikale, Ghar Par Ghee Kaise Banaye, How To Take Out Ghee From Cream, Kitchen Hacks, Malai Se Ghee Nikalne Ka Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com