विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2025

आलू खाने के हैं शौकीन तो उबालकर और सब्जी में नहीं बल्कि ऐसे करें सेवन, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Roasted Aloo Benefits: अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आप अपनी डाइट में रोस्टेड आलूओं को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इनको खाने से वजन नहीं बढ़ता है.

आलू खाने के हैं शौकीन तो उबालकर और सब्जी में नहीं बल्कि ऐसे करें सेवन, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त
Roasted Aloo Benefits: रोस्टेड आलू खाने के फायदे.

Roasted Aloo Health Benefits In Hindi: भारतीय घरों में आलू का इतना इस्तेमाल किया जाता है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं. क्योंकि नाश्ते में आलू का पराठा से लेकर डिनर तक में आलू का कुछ न कुछ आपको खाने को जरूर मिल जाएगा. आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में हर दिन किया जाता है. क्योंकि इसे वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों ही खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोस्टेड आलू सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. क्योंकि इसमें फाइबर, जिंक, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए रोस्टेड आलू का सेवन.

रोस्टेड आलू खाने के फायदे- (Roasted Aloo Khane Ke Fayde)

1. पाचन-

रोस्टेड आलू में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Acidity Home Remedies: एसिडिटी की समस्या का रामबाण उपाय हैं ये किचन में मौजूद ये 4 मसाले 

Latest and Breaking News on NDTV

2. स्ट्रेस- 

रोस्टेड आलू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं. स्ट्रेस आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है.

3. मोटापा-

रोस्टेड आलू में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को घटाने में मददगार है. अगर आप अपने वजन को खा-पीकर कम करना चाहते हैं तो ये फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

4. हार्ट- 

आलू में पोटैशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप रोस्टेड आलू का सेवन कर सकते हैं.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast In Hindi: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roasted Aloo Benefits, These Peoples Eat Roasted Aloo And Get Rid Of These Health Problems, Bhuna Aloo Khane Ke Fayde, Roasted Potato, Aloo Recipes, Aloo Benefits, Aloo, Roasted Potatoes, Roasted Potato Benefits, Roasted Potato For Health, Roasted Aloo Health Benefits, Roasted Aloo For Digestion, Roasted Aloo For Acidity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com