विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2025

इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए सुबह खाली पेट केला

Kela Khane Ke Nuksan: केला एक ऐसा फल है जिसे सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए सुबह खाली पेट केला
Banana Side Effects: इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए केला.

Banana Side Effects: केला पूरी दुनिया में सर्वाधिक खाया और पसंद किया जाने वाला फल है. जिसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. इसे कच्चा और पका दोनों तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. आपको बता दें कि केले में थाईमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन कहते हैं न हर सिक्के के दो पहलू होते हैं एक अच्छा और एक बुरा. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. कुछ लोगों के लिए केला फायदा की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं खाना चाहिए केला.

केला खाने के नुकसान- (Kela Khane Ke Nuksan)

1. मोटापा-

केला का अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है. इसलिए अगर आप डाइट पर हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो इसके सेवन से बचें.

ये भी पढ़ें- दूध में उबालकर पी लें ये ड्राई फ्रूट्स, इन 5 समस्याओं से झट से मिलेगी राहत 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unspalsh

2. एलर्जी-

अगर आपको केला खाने के बाद शरीर में सूजन और एलर्जी महसूस हो रही है, तो आप इसका सेवन करने से बचें. 

3. डायबिटीज-

डायबिटीज में कई चीजें खाने-पीने की मनाही होती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए केला काफी हानिकारक साबित हो सकता है. 

4. कब्ज-

जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए केले का सेवन हानिकारक हो सकता है. इसलिए अगर आपको ऐसी कोई समस्या है तो इसका सेवन से करने से बचें.

5. किडनी-

किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक है केले का सेवन. क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा ज़्यादा होती है.

6. सर्दी-जुकाम-

केला अधिक मात्रा में खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. इसलिए अगर आपको पहले से ही सर्दी है तो इसके सेवन से दूरी बना लें.

धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
These 6 People Should Not Eat Banana, Banana Side Effects, Kela Khane Ke Nuksan, Who Should Avoid Banana, Banana Fruits, Banana Side Effects In Hindi, Banana Benefits, Is Banana Good Or Bad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com