विज्ञापन

चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्‍या होगा कमाल

केले का प्रयोग करके आसानी से फेस पैक बनाया जा सकता है. जिसे स्किन पर लगाने से त्‍वचा मुलायम और चमकदार होती है.

चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्‍या होगा कमाल

केले में कई तरह के पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. यह ना केवल स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. केले का प्रयोग करके आसानी से फेस पैक बनाया जा सकता है. जिसे स्किन पर लगाने से त्‍वचा मुलायम और चमकदार होती है. इस फेस पैक को लगाने का एक लाभ ये भी है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. अलग स्किन टाइप के अनुसार इस फेस पैक को तैयार किया जा सकता है. 

बनाना फेस पैक के फायदे

बनाना फेस पैक चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है. इसमें मौजूद अमीनो एसिड में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं. अलग-अलग स्किन टाइप वालों के लिए त्वचा की रंगत निखारने वाला बनाना फेस पैक बनाने का तरीका जानते हैं. 

Glowing skin: रेशम सी मुलायम त्‍वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, घर में मौजूद 2 चीजों से बन जाएगा

ड्राई स्किन के लिए बनाना फेस पैक 

स्किन ड्राईनेस को दूर करने के लिए 1 पका केला लें. इसे मैश कर लें. इसमें 1 चम्मच नारियल तेल और शहद मिलाएं और पेस्‍ट बना लें. इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. 

Latest and Breaking News on NDTV

ऑयली स्किन के लिए बनाना फेस पैक 

ऑयली स्किन वाले 1 पका केला लें. इसे मैश कर लें. इसमें 1 चम्मच चावल का आटा और थोड़ा शहद डालें. सभी को अच्‍छी तरह से मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें. 

बनाना फेस पैक फॉर ऑल स्किन

यह फेस पैक हर तरह की स्किन को सूट करेगा. इसके लिए 1 पका केला लें. इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, पपीते का पल्प और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं, सूखने पर धो दें. 

साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा

निखरी स्किन के लिए ये भी मिला सकते हैं 

त्वचा की रंगत में निखार लाने के लिए 1 पके केले में आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं. रिकंल्स और फाइन लाइंस से छुटकारा पाने के लिए 1 केला और एलोवेरा जेल का पेस्ट तैयार कर लें. इस पैक को हफ्ते में 1-2 बार लगा सकते हैं. 


 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana Face Pack, Banana Face Pack Benefits, Banana Face Pack Benefits For Skin, Banana Face Pack For Anti Aging, Banana Face Pack For Dark Spots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com