विज्ञापन
This Article is From May 26, 2025

इन 4 लोगों के लिए रामबाण है किचन में मौजूद ये सस्ता सा मसाला

Jeera Pani Pine Ke Fayde: जीरा किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

इन 4 लोगों के लिए रामबाण है किचन में मौजूद ये सस्ता सा मसाला
Cumin Water Benefits: जीरा पानी पीने के फायदे.

Cumin Water Benefits: जीरा किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे आमतौर पर तड़के के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसे सिर्फ तड़के ही नहीं बल्कि कई तरह की रेसिपीज में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि जीरा तो सेहत का भंडार कहा जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, कॉपर, मैंगनीज एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

जीरा पानी पीने के फायदे- (Jeera Pani Pine Ke Fayde)

1. मोटापा-

अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से हैं परेशान और इसे कम करने के लिए तलाश रहे हैं घरेलू उपाय तो आप सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं. जीरा में मौजूद गुण कैलोरी को तेजी बर्न कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 सब्जियां

Latest and Breaking News on NDTV

2. पाचन-

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती है उन्हें जीरे के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि इससे पेट गैस, ऐंठन और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है.

3. स्किन-

जीरा पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है. जीरा पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासे समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसे आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं.

4. इम्यूनिटी-

जीरा एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीते हैं, तो इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. 

Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
These 4 Problems Get Rid Of If You Drink Cumin Seeds Water, Jeera Pani Pine Ke Fayde, Cumin Water Benefits, Who Should Drink Cumin Water, Cumin Water Benefits In Hindi, Cumin Water Good Or Bad, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com