विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2025

इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन, हो सकते हैं नुकसान

चुकंदर और गाजर दोनों ही हेल्दी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों के लिए इस जूस का सेवन फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है.

इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन, हो सकते हैं नुकसान
कुछ लोगों के लिए ये जूस हो सकता है नुकसानदायक.

Gajar Chukandar Ki Juice Kise Nahi Pina Chaiye: खुद को फिट रखने के लिए आज के समय में लोग अपनी डाइट पर खास तबज्जो देते हैं. अपने खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करना. हरी सब्जियों और जूस का सेवन आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है और कई बीमारियों से भी बचाता है. खासतौर से बात करें गाजर और चुकंदर की तो इसमें पाए जाने वाले विटामिन सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों के लिए इस हेल्दी जूस का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी गाजर और चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए. 

चुकंदर और गाजर का जूस किसे नहीं पीना चाहिए? (Beetroot Carrot Juice Kise Nahi Pina Chaiye)

क्या आपको पता है 15 दिनों तक भुने हुए अलसी के बीज खाने से क्या होता है?

लो ब्लड प्रेशर 

जिन लोगों को लो बीपी की समस्या होती है, उनके लिए चुकंदर और गाजर का जूस फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व लो बीपी की समस्या को बढ़ा सकते हैं. 

स्टोन

जिन लोगों को किडनी में पथरी की समस्या है उनके लिए भी इस जूस का सेवन नुकसादायक हो सकता है. 

एलर्जी 

कई लोगों को इस जूस का सेवन करने से स्किन एलर्जी या फिर शरीर में किसी भी तरह की एलर्जी की समस्या हो सकती है. ऐसे लोगों को भी इस जूस से दूरी बना लेनी चाहिए.

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को भी इस जूस का सेवन करने से बचना चाहिए. कई महिलाओं को ये जूस सूट नहीं करता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 People Who Should Not Drink Amla Carrot Gajar Chukandar Beetroot Juice, Amla Kuice Kise Nahi Pina Chaiye, Chukandar Ka Juice Kise Nahi Pine Chaiye, Chukandar Ka Juice Pine Ke Nuksan, Gajar Ka Juice Pine Ke Nuksan, Lifestyle, Chukandar Khane Ke Nuksan, Amla Ka Juice Kise Nahi Pina Chaiye, Mix Juice Kise Nahi Pina Chaiye, Mix Juice Pine Ke Nuksa, Vegetable Juice Side Effects, Chukandar Ke Fayde, Chukandar Khane Se Kya Hota Hai, Chukandar Khane Ke Fayde, Chukandar Khane Ke Nuksan Bataiye, Chukandar Khane Ke Nuksan In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com