Teeth Cavity Remedies: साफ-सुधरे दूध से सफेद दांत ना केवल देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि, ये आपकी पर्नैलिटी में भी सुधार करते हैं. लेकिन इन दांतों पर ग्रहण बनने का काम करते हैं दांतों में लगे कीड़ें. दांतों में छोटे काले गड्ढे होते हैं जिन्हें दांतों के कीड़े कहा जाता है. सड़न के कारण यह दांतों को खोखला करने लगते हैं. असल में कैविटीज (Cavities) के कई कारण हो सकते हैं. दांतों का साफ (Peele Dant) न होना, मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन, या हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या. टूथ कैविटी दांतों को खराब करने का काम कर सकती है. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके बताते हैं जिससे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
दांतों की कैविटी को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय | Teeth Cavity Home Remedies In Hindi:
1. लौंग-(Clove)
लौंग केवल कैविटी ही नहीं किसी भी तरह की ओरल प्रॉब्लम से लड़ने में आपकी मदद करती है. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण दर्द कम करने में भी आपकी मदद करते हैं. लौंग के तेल का इस्तेमाल कर दांतों के कीड़ों से राहत पा सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- दुबला-पतला शरीर देख लोग उड़ाते हैं मजाक तो रोज करें घर के बने इन 3 ड्रिंक का सेवन, वजन बढ़ाने में हैं मददगार

2. लहसुन (Garlic)
भारतीय किचन मे मौजूद लहसुन ना केवल खाने में स्वाद को बढ़ाने का काम करती है बल्कि, स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है. लहसुन में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे एक बेहतरीन पेनकिलर बनाते हैं, जो दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत दिला सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बिना चश्मे के नहीं दिखता साफ, तो रोज इस बीज का ऐसे करें सेवन, कुछ ही समय में दिखेगा असर, कमजोर नजर सकती है दुरुस्त
3. नमक का पानी (Salt-water)
दांतों के कीड़ों और दर्द में नमक का पानी आपके बड़े काम आ सकता है. ये आपके मुंह को बैक्टीरिया से मुक्त रखता है और कैविटी में से चिपचिपापन भी दूर करता है. नमक पानी हमारे मुंह से एसिड को हटाकर मुंह का पीएच लेवल सामान्य कर सकता है.
4. नींबू (Lemon)
नींबू विटामिन-सी का रिच सोर्स माना जाता है. इसमें मौजूद एसिड जर्म्स को मारकर दर्द को कम करने में आपकी मदद करते हैं. मुंह में नींबू का एक टुकड़ा रखकर उसे चबाएं और फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें. इससे दर्द के साथ कीड़ों से भी राहत मिल सकती है.
Lok Sabha Elections 2024: Gorakhpur में Ravi Kishan के साथ सियासत और स्वाद का तड़का | Poll Curry
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं