Viral: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे केक न पसंद हो. केक खाने के लिए हमें किसी सेलीब्रेशन या मूड की जरूरत नहीं होती है. बस जब मन हो हम केक को खाने के लिए तैयार रह सकते हैं. जब भी बात मीठा या टेस्टी खाने की आती है तो केक हमेशा से पसंद किए जाते रहे हैं. वहीं आज के समय में केक की इतनी वैराइटी और टाइप आ गए हैं जो कई बार लोगों को हैरत में भी डाल देते हैं. केक पर फोटो बने होने से लकेर किसी की डिजाइन और किसी भी तरह का केक आप बनवा सकते हैं वो चाहे किसी का फेस हो कोई फल हो या फिर कंप्यूटर, लिपस्टिक जो कुछ आप चाहें वो आपको केक के रूप में बनकर मिल जाएगा. बता दें कि केक के साथ किया गया ये एक्सपीरियंस यहीं खत्म नहीं होता. आज हम आपको एक ऐसे केक के बारे में बताएंगे जो आपके हैरत में डाल देगा. आपने कभी ऐसे केक के बारे में सुना है जिसे पहना भी जा सके और खाया भी जा सके? सुनकर हो गए न हैरान? लेकिन एक ऐसा केक भी बना है, बता दें कि स्विट्जरलैंड में नताशा कॉलिन किम फाह ली फोकास नाम की एक बेकरी में केक बनाया, जिसे आप पहन सकते थे. यह केक शादी की ड्रेस के रूप में तैयार किया गया था. इस केक को दुनिया के सबसे बड़े पहनने योग्य केक का नाम दिया गया है जिसका वजन 131.15 किलोग्राम है. 15 जनवरी को बर्न में स्विस वर्ल्ड वेडिंग फेयर में इस केक को अनवील किया गया. इस केक को उस फेयर में आए लोगों को भी बांटा गया.
अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर इस केक को बनाने के पीछे की वजह क्या थी? तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब देते हैं. नताशा 'स्वीटीकेक्स' नाम से एक बेकरी चलाती हैं, जो कस्टम केक बनाने में माहिर है. उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में इस केक को बेक किया.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
Ber Benefits: खट्टे-मीठे बेर के एक नहीं, अनेक हैं फायदे, यहां जानें
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें एक लड़की व्हाइट कलर की केक ड्रेस पहने नजर आ रही है. आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कई लोग ड्रेस से केक के पीस काटते हुए भी नजर आ रहे हैं. वीडियो को अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं.
एक यूजर ने लिखा, "मैं जीतने जा रही हूँ! मैं अपनी वेल और अपनी ड्रेस की ट्रेन को लंबा करूंगी लेकिन एक केक के रूप में,”. एक यूजर ने कमेंट किया, "कितना अच्छा और अमेजिंग आइडिया है". वही एक क्यूरियस शख्स ने पूछा, "क्या वह इस ड्रेस में चल सकती है?"
Pathaan की सफलता पर अमूल ने क्रिएटिव डूडल के साथ मनाया शाहरुख की फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का जश्न
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए केक को कम से कम 68 किलोग्राम का होना चाहिए और इसे पहनने वाली मॉडल को इसे पहने हुए कम से कम पांच मीटर (16 फीट) चलने में सक्षम होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं