Soaked Raisins Benefits: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण से भरपूर डाइट बेहद जरूरी है. आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं, जिसके चलते शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी खुद को सेहतमंद और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन करें. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.
भीगी किशमिश खाने के फायदे- (Bheegi Kismish Khane Ke Fayde)
1. खून की कमी को दूर करने-
किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन B कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने और हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मददगार है.
2. पेट की समस्याओं के लिए-
अगर आपको अक्सर कब्ज या गैस की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पानी में भीगने के बाद और भी असरदार हो जाता है.

3. एनर्जी बढ़ाने के लिए-
अगर आपको भी सुबह-सुबह कमजोरी महसूस होती है, तो भीगी किशमिश का सेवन करें. क्योंकि इसमें नेचुरल ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होता है. इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है.
4. हड्डियों को मजबूत बनाने-
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में दर्द होना आम बात है. हड्डियों को फौलादी बनाने के लिए आप सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें बोरोन (Boron) नाम का तत्व और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देता है.
5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने-
किशमिश में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में सोडियम की मात्रा को बैलेंस करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार है.
6. आंखों को सेहतमंद रखने-
आज के समय में हम घंटों मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन देखते हैं, जिससे आंखें थक जाती हैं. भीगी किशमिश में मौजूद 'पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स' आंखों की मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाने में मददगार हैं.
7. स्किन को ग्लोइंग बनाने-
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से अच्छा है कि आप भीगी किशमिश खाएं. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और स्किन के दाग-धब्बे को कम करने में मददगार है.
8. इम्यूनिटी बढ़ाने-
बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो भीगी किशमिश का सेवन करें. इसमें मौजूद गुण शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार हैं.
कैसे करें सेवन? How To Cousume Raisins:
रात को एक कांच के गिलास में 8 से 10 किशमिश धोकर साफ पानी में भिगो दें. सुबह उठकर सबसे पहले किशमिश को चबा-चबाकर खाएं और उसका पानी पी लें.
ये भी पढ़ें- गिलोय का फायदा होगा दोगुना, इस तरीके से करें सेवन, जानें गिलोय कौन-कौन सी बीमारी ठीक करता है?
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं