विज्ञापन

किसी का तकिये से गला घोंटा, एक ने फांसी लगाई, डरा रही हैदराबाद में सुसाइड पैक्ट की कहानी!

Hyderabad Triple Suicide :   पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार व्यापार में हुए नुकसान और कर्ज के बोझ से परेशान था. बताया जा रहा है कि परिवार अंबरपेट में एक होटल चला रहा था और आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था.

किसी का तकिये से गला घोंटा, एक ने फांसी लगाई, डरा रही हैदराबाद में सुसाइड पैक्ट की कहानी!
  • हैदराबाद के अंबरपेट में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त की है.
  • रामाराजू ने अपनी पत्नी माधवी की गला दबाकर हत्या की और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी की है.
  • पुत्र शशांक ने चाकू से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या की और एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 55 वर्षीय रामाराजू, उनकी पत्नी माधवी (50) और पुत्र शशांक (24) अपने घर में मृत पाए गए. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया.

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह एक सुसाइड पैक्ट (सामूहिक आत्महत्या) का मामला है. पुलिस के मुताबिक, रामाराजू और शशांक ने कथित तौर पर माधवी का तकिए से गला दबाकर हत्या की. इसके बाद रामाराजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि शशांक ने चाकू से अपनी कलाई काट ली.

Hyderabad Triple Suicide :  सुसाइड नोट में क्या था?

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार व्यापार में हुए नुकसान और कर्ज के बोझ से परेशान था. बताया जा रहा है कि परिवार अंबरपेट में एक होटल चला रहा था और आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था.

जानकारी के अनुसार, घटना तड़के करीब 3:15 बजे की है. रामाराजू ने आत्महत्या से पहले अपने मित्र रवि को व्हाट्सएप संदेश भेजकर इस कदम की जानकारी दी थी. सुबह करीब 8 बजे संदेश देखने के बाद रवि उनके घर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस और क्लूज टीम ने साक्ष्य जुटाए. परिवार के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरसैया ने मीडिया को बताया कि परिवार व्यापार में घाटे के कारण मानसिक रूप से परेशान था. सुसाइड नोट में विभिन्न स्रोतों से लिए गए कर्ज का भी उल्लेख है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

ये भी पढें :-  Explained: क्या है आर्टिकल 3 जिसका इस्तेमाल करके केंद्र केरल को बनाएगा ‘केरलम'

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com