विज्ञापन

World's Best Omelette: शेफ रणवीर बरार की इस ट्रिक से बनाएं ऐसा जायकेदार ऑमलेट, स्वाद के आगे भूल जाएंगे बाहर का खाना

Ranveer Brar World's Best Omelette: शेफ रणवीर बरार ने वर्ल्ड का बेस्ट ऑमलेट बनाने की खास ट्रिक बताई है. इसमें अंडे के साथ क्रीम, बटर और चीज स्प्रेड मिलाया जाता है. धीमी आंच पर पकाने से ऑमलेट सॉफ्ट और क्रीमी बनता है.

World's Best Omelette: शेफ रणवीर बरार की इस ट्रिक से बनाएं ऐसा जायकेदार ऑमलेट, स्वाद के आगे भूल जाएंगे बाहर का खाना
शेफ रणवीर बरार की ऑमलेट बनाने की खास ट्रिक
ndtv

सुबह के नाश्ते में अगर कुछ टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर खाने का मन है, तो ऑमलेट अच्छा विकल्प हो सकता है. आमतौर पर लोग अंडे में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया मिलाकर ऑमलेट बनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी क्रीम, बटर और चीज स्प्रेड डालकर ऑमलेट बनाया है. मशहूर शेफ रणवीर बरार ने एक पॉडकास्ट में 'वर्ल्ड का बेस्ट ऑमलेट' बनाने का तरीका बताया है. उनकी रेसिपी की खासियत है कि इसमें अंडे को तेज आंच पर पकाने के बजाय धीमी आंच पर धीरे-धीरे चलाया जाता है. इससे ऑमलेट का टेक्सचर काफी सॉफ्ट और क्रीमी बनता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इससे मिलने वाले पोषण के बारे में.

शेफ रणवीर बरार की ऑमलेट बनाने की खास ट्रिक

शेफ रणवीर बरार के बताए तरीके के अनुसार, सबसे पहले तीन अंडे एक बर्तन में फोड़ लें. अब इसमें थोड़ी सी क्रीम और पिघला हुआ बटर डालें. ऑमलेट में हल्का चीज फ्लेवर लाने के लिए आधा चम्मच चीज स्प्रेड भी मिला सकते हैं. इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह फेंट लें.

धीमी आंच पर पकाएं अंडे

अब एक पैन गर्म करें और उसमें तैयार अंडों का मिश्रण डाल दें. इसे तेज आंच पर पकाने के बजाय धीमी आंच पर धीरे-धीरे चलाते रहें. ऊपर से अपने स्वाद के मुताबिक नमक और मसाले डाल सकते हैं. शेफ के अनुसार, अंडे को पूरी तरह पैन में पकाने की जरूरत नहीं है. करीब 80 प्रतिशत पकने पर पैन को गैस से हटा दें. बची हुुई गर्मी में अंडा अपने आप पक जाएगा. इससे ऑमलेट का टेक्सचर सॉफ्टट बना रहता है.

ऑमलेट खाने से कितना मिलता है प्रोटीन

बता दें कि अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं. दो बड़े अंडों से लगभग 12 से 13 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. इनमें विटामिन बी12, विटामिन डी और कोलीन जैसे पोोषक तत्व भी होते हैं. हालांकि, इस रेसिपी में क्रीीम, बटर और चीज स्प्रेड इस्तेमाल होने से फैैट और कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- मूली और चावल के आटे से बनाएं बिहार की फेमस मुरौरी, चाय के साथ खाकर भूल जाएंगे पकौड़े का स्वाद

हेल्दी नाश्ते के लिए रखें इन बातों का ध्यान

बता दें कि अगर आप कैलोरी और फैट का ध्यान रखते हैं तो बटर, क्रीम और चीज स्प्रेड की मात्रा कम रख सकते हैं. साथ में प्यााज, टमाटर और दूसरी सब्जियां मिलाने से फाइबर भी मिलेगा. ध्यान रखें कि अंडे को सुरक्षित तरीके से पूरी तरह पकााकर खाना बेहतर है. खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोोगों के लिए.

ये भी पढ़ें- मुर्गी का ही नहीं, चींटी का अंडा भी खाते हैं लोग! वीडियो में देखें कैसे बनती है ये अनोखी डिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Brar, Omelette, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com