विज्ञापन

शुगर में बेसन खा सकते हैं?

क्या शुगर में बेसन खा सकते हैं? जानिए डायबिटीज में बेसन खाने के फायदे और बेसन से क्या-क्या हेल्दी चीजें बना सकते हैं.

शुगर में बेसन खा सकते हैं?
क्या मधुमेह के मरिज बेसन खा सकते हैं?
NDTV

जब घर में किसी को शुगर यानी डायबिटीज की बीमारी होती है, तो सबसे पहले खान-पान को लेकर ढेरों सवाल मन में घूमने लगते हैं. खासकर तब जब बात हमारी पसंदीदा चीजों की हो. पकौड़े, चीला या कढ़ी का नाम सुनते ही बेसन की याद आ जाती है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या डायबिटीज के मरीज बेसन खा सकते हैं? अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

क्या शुगर के मरीजों के लिए बेसन खाना सेफ है?

सीधे शब्दों में कहें तो हां, शुगर के मरीज बेसन खा सकते हैं. गेंहू के आटे की तुलना में बेसन को डायबिटीज के लिए काफी बेहतर माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बेसन चने की दाल से बनता है. चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिसका मतलब है कि बेसन खाने से शरीर में खून की चीनी यानी ब्लड शुगर एकदम से तेजी से नहीं बढ़ती, बल्कि धीरे-धीरे पचती है, इसके अलावा बेसन में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी खासी होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और बार-बार भूख नहीं लगने देती.

बेसन खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

अगर आप इसे सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करें, तो यह सेहत को कई फायदे दे सकता है.

  • ब्लड शुगर कंट्रोल: कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण यह शुगर के मरीजों का ग्लूकोज लेवल अचानक नहीं बढ़ने देता.
  • एनर्जी और ताकत: इसमें प्रोटीन भरपूर होता है, जिससे शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं.
  • वजन पर कंट्रोल: फाइबर की वजह से इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे आप जरूरत से ज्यादा खाने से बच जाते हैं. वजन कंट्रोल में रखना शुगर के मरीजों के लिए बहुत जरूरी होता है.

शुगर के मरीजों के लिए बेसन से क्या बना कर सकते हैं?

आप बेसन का चीला बना सकते हैं, इसे रोटियों के आटे में मिलाकर गूंथ सकते हैं या बिना ज्यादा तेल के कढ़ी बना कर खा सकते हैं. इसके अलावा आप सूप या उपमा भी बना कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने बताया क्यों आंवला है सेहत का खजाना, रोज खाने से मिलते हैं ये गजब फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Besan, Sugar, Diabetic, Sugar Me Kya Nhi Khayein, Besan Kise Nahi Khana Chaiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com