विज्ञापन

तुलसी के पत्तों की चाय कैसे बनती है? नोट करें रेसिपी

नियमित रूप से तुलसी के पत्तों की चाय का सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. यहां जानते हैं तुलसी के पत्तों की चाय की रेसिपी और फायदे-

तुलसी के पत्तों की चाय कैसे बनती है? नोट करें रेसिपी
Tulsi Leaves Tea : तुलसी के पत्तों की चाय कैसे बनती है?

Tulsi Leaves Tea Recipe : हमारे घर में जब भी किसी को सर्दी, खांसी या गले में खराश होती थी, तो दादी सबसे पहले किचन में तुलसी के कुछ ताजे पत्ते तोड़कर चाय बनाती थीं. उस समय शायद हम इसे सिर्फ घरेलू नुस्खा समझते थे, लेकिन आज भी आयुर्वेद में इन तुलसी पत्तों का इस्तेमाल कई तरह की औषधी निर्माण के लिए होता है. बदलते मौसम में तुलसी के पत्तों से बनी चाय का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है. साथ ही यह शरीर में होने वाली थकान, कमजोरी और स्ट्रेस को भी कम कर सकती है. आज मैं आपको यहां दादी की तुलसी के पत्तों वाली चाय की रेसिपी शेयर करने जा रही हूं. यहां जानते हैं तुलसी के पत्तों की चाय कैसे बनवाएं और इसके क्या फायदे हैं?

तुलसी के पत्तों की चाय कैसे बनती है?

तुलसी के पत्तों की चाय बहुत ही आसान तरीके से बनाई जा सकती है. यहां जानते हैं बनाने का आसान सा तरीका-

जरूरी सामान

  • ताजे तुलसी के पत्ते - 8 से 10
  • पानी - 1 कप
  • अदरक - 1 छोटा टुकड़ा 
  • शहद - 1 चम्मच 
  • नींबू का रस - 2-3 बूंद

बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी उबाल लें. 
जब पानी उबलने लगे तो उसमें धोकर रखे हुए तुलसी के पत्ते और कुटी हुई अदरक डाल दें. 
इसे 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि तुलसी के गुण पानी में अच्छी तरह घुल जाएं. 
इसके बाद गैस बंद कर दें और चाय को छानकर कप में निकाल लें.
स्वाद के लिए शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं.

कब पीनी चाहिए तुलसी की चाय?

सुबह की शुरुआत तुलसी की गर्म चाय से करना अच्छा माना जाता है. वहीं शाम के समय इसे पीने से दिनभर की थकान कम महसूस हो सकती है. हालांकि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. दिन में 1 से 2 कप तुलसी की चाय पर्याप्त मानी जाती है.

तुलसी की चाय पीने के क्या फायदे हैं?

बदलते मौसम में तुलसी की चाय पीने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं, जैसे-

  • ये गले में दर्द से आराम दिलाता है.
  • इसके सेवन से खांसी और सर्दी की परेशानी कम हो सकती है.
  • कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में प्रभावी हो सकता है.
  • शरीर को डिटॉक्स करने में प्रभावी हो सकता है, इत्यादि.

ये भी पढ़ें - परिजात के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tulsi Tea, Tulsi Tea Benefits, Tulsi Tea For Cold, Tulsi Tea For Cough, Tulsi Tea For Diabetes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com