विज्ञापन

 दिवाली और छठ पर वेटिंग की टेंशन खत्म, अब अब SMS भेजकर रेलवे देगा खाली सीटों की जानकारी

दीपावली और छठ पर्व पर बिहार व उत्तर प्रदेश अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे बल्क मैसेज भेजकर उन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी देगा, जिनमें सीटें खाली हैं. जानिए रेलवे के इस नए प्लान और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन से जुड़ी पूरी खबर.

 दिवाली और छठ पर वेटिंग की टेंशन खत्म, अब अब SMS भेजकर रेलवे देगा खाली सीटों की जानकारी
छठ और दिवाली पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा अलर्ट सिस्टम.
NDTV

दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार के दौरान दिल्ली-एनसीआर से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. आम ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और हवाई जहाजों (Airfares) के दोगुने-तिगुने किराए के बीच लाखों यात्रियों की पूरी उम्मीदें स्पेशल ट्रेनों पर टिकी होती हैं.

ऐसे में अगर नियमित ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, उत्तर रेलवे इस समस्या का समाधान निकालते हुए एक अनूठी और आधुनिक तकनीक आधारित सुविधा शुरू की है. इसके तहत अब रेलवे खुद यात्रियों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर यह जानकारी देगा कि किस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं, ताकि यात्री बिना देरी किए अपना टिकट बुक करा सकें.

ऐसे काम करेगा रेलवे का अलर्ट सिस्टम

त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनों की जानकारी समय पर न मिल पाने की वजह से कई बार सीटें खाली रह जाती हैं, या यात्रियों को आखिरी वक्त में तत्काल के चक्कर काटने पड़ते हैं. इससे निपटने के लिए रेलवे ने यह रणनीति बनाई है. इसके तहत रेलवे ने पिछले एक वर्ष के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग रूटों, जैसे पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल नंबर जुटा लिए हैं. अब, जब भी किसी रूट पर नई स्पेशल ट्रेन की घोषणा होगी, या खाली सीटों वाला नया रैक जोड़ा जाएगा, तो संबंधित रूट के यात्रियों को तुरंत Bulk SMS के जरिए अलर्ट भेजा जाएगा. मैसेज मिलते ही यात्री IRCTC ऐप या रेलवे काउंटर से सीधे अपना कंफर्म टिकट बुक कर सकेंगे.

उत्तर रेलवे चलाएगा 1000 से अधिक अतिरिक्त फेरे

त्यौहारी भीड़ पर काबू पाने और यात्रियों आसान और आरामदायक सफर की सुधा देने के लिए उत्तर रेलवे ने इस साल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का दायरा काफी बढ़ा दिया है. इसके तहत उत्तर रेलवे अक्टूबर के मध्य से लेकर नवंबर माह के आखिर तक चलने वाली विशेष रेलगाड़ियों के लगभग 1,000 फेरों की घोषणा कर चुकी हैं.  आपको बता दें कि पिछले वर्ष देशभर में 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के फेरे लगाए गए थे, जिनमें से अकेले उत्तर रेलवे ने 5,500 से अधिक फेरे संचालित कर यात्रियों को 1 लाख से अधिक अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई थीं. इस बार यह संख्या और ज्यादा बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- अब देश में दौड़ेंगी LNG ट्रेन, साबरमती से हुई शुरुआत; जानें किस रूट पर चलेगी ये ट्रेन

तैयारी हो चुकी है पूरी

इस संबंध में उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने रेलवे की इस नई पहल की जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों पर बिहार-यूपी जाने वाले यात्रियों का सफर आसान और आरामदायक बनाना रेलवे की पहली प्राथमिकता है. इसी संबंध में लोगों तक सही जानकारी सही समय पर पहुंचाने के लिए उनके मोबाइल पर विशेष रेलगाड़ियों की जानकारी भेजेगा. इसके लिए पिछले कुछ समय में बिहार और यूपी का सफर करने वाले यात्रियों की जानकारी जुटाई गई है, ताकि खाली सीटों की जानकारी सही समय पर सही यात्रियों तक पहुंच सके.

यह भी पढ़ें- यूपी-राजस्थान, बंगाल से बिहार जाने वाली 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट, पटना, आरा-सीतामढ़ी रूट पर असर, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway SMS Service, Special Trains, IRCTC, Festival Special Trains, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com