Sprouted Gram Benefits: ऐसे ही नहीं कहा जाता कि जो खाए चना, वो रहे बना. दरअसल अंकुरित चना में प्रोटीन, आयरन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर सहित कई दूसरे पोषक तत्व की प्रचुरता होती है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है. एक्सपर्ट भी कहते हैं कि अगर हर दिन एक मुट्ठी भी अंकुरित चना खा तो इससे न सिर्फ पेट का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा बल्कि शरीर में प्रोटीन और आयरन की भी कमी नहीं होगी. अंकुरित चना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही शरीर में ब्लड शुगर को संतुलित करने से लेकर हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
कौन-कौन से पोषक तत्व
एक्सपर्ट की मानें तो अंकुरित चना शरीर में विटामिन ए, बी 6, सी, फाइबर, मैंगनीज, राइबोफ्लेविन, कॉपर, प्रोटीन, थियामिन, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे तत्व की पूर्ति करता है.
बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
अंकुरित चना में एंटीऑक्सीडेंट, एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंटस होते हैं. यही कारण है कि जब इनका सेवन रोज किया जाता है तो ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है. वहीं इसका एंटीऑक्सीडेंट तत्व तनाव को कम करता है, जिसे दिल की बीमारियों का जोखिम घट जाता है. इनसे मिलने वाले घुलनशील फाइबर में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. यह ब्लड शुगर को उच्च होने से रोकता है. साथ ही इसके नियमित सेवन से खून में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है. इसके रोजाना खान से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है.
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के इस योग वीडियो को देख फैंस बोले-जो फिट वही Hit
पेट रहेगा दुरुस्त
अंकुरित चना में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है. इसलिए इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. यही वजह है कि इसके नियमित सेवन से आपको कब्ज से राहत मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं