विज्ञापन

अंडा छीलने में होती है परेशानी? पानी में मिलाएं ये 1 चीज, यूं निकल आएगा छिलका

उबले अंडे का छिलका नहीं उतर रहा? आधा अंडा बर्बाद हो जाता है, ये एक छोटी सी ट्रिक से मिनटों में साफ निकलेगा छिलका.

अंडा छीलने में होती है परेशानी? पानी में मिलाएं ये 1 चीज, यूं निकल आएगा छिलका
उबले अंडे का छिलका कैसे निकालें?
NDTV

अक्सर जब हम घर में उबले हुए अंडे छीलने बैठते हैं, तो बड़ा सिरदर्द बन जाता है. छिलका अंडे के साथ चिपक जाता है और पूरा अंडा खराब हो जाता है. चाहे एग सलाद बनाना हो या सुबह नाश्ते में खाने हों, छिलका उतारते वक्त आधा अंडा उसी में बर्बाद हो जाता है. अगर आप भी इस परेशानी से तंग आ चुके हैं, तो किचन का यह आसान सा घरेलू नुस्खा आपकी सारी टेंशन दूर कर देगा.

अंडे छीलने में क्यों होती है इतनी परेशानी?

कई लोगों को लगता है कि अंडे उबालने का तरीका गलत है, लेकिन असली खेल अंडे की ताजगी का होता है. जो अंडे बिल्कुल ताजे होते हैं, उनके अंदर पीएच लेवल कम होता है. जिसकी वजह से अंडे की सफेदी अंदर वाली झिल्ली से बहुत मजबूती से चिपक जाती है. इसलिए छीलने में दिक्कत आती है. जैसे-जैसे अंडे पुराने होते जाते हैं, उनका पीएच लेवल खुद-ब-खुद बढ़ जाता है और वे आसानी से छीलने लगते हैं. अगर आपके पास ताजे अंडे हैं और आपको तुरंत उन्हें छीलना है, तो यह तरीका आपके बहुत काम आएगा.

अंडे का छिलका उतारने का सबसे आसान तरीका

अंडों को बिना झंझट के छीलने के लिए पानी में सिर्फ आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना है. बेकिंग सोडा पानी में जाते ही अंडों का पीएच लेवल बढ़ा देता है, जिससे अंडे की सफेदी अंदर के छिलके पर चिपकती नहीं है. जब आप उबालने के बाद अंडे का छिलका तोड़ेंगे, तो वह एक बार में ही पूरा बाहर आ जाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इससे अंडों के स्वाद में कोई फर्क नहीं पड़ता और यह तरीका बिल्कुल सुरक्षित है.

अंडा उबलने और छीलने का सही तरीका

  1. सबसे पहले एक बर्तन में अंडों को एक लाइन में रखें और ऊपर से सादा ठंडा पानी डाल दें.
  2. अब इस पानी में आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिला दीजिए.
  3. बर्तन को गैस पर रखें और पानी में उबाल आने दें.
  4. इसके बाद आंच धीमी करके अंडे के साइज के हिसाब से 9 से 12 मिनट तक पकने दें.
  5. गैस बंद करने के तुरंत बाद अंडों को निकालकर ठंडे पानी या बर्फ वाले पानी में कम से कम 5 मिनट के लिए छोड़ दें.
  6.  इसके बाद हल्के हाथ से अंडा तोड़कर बहते हुए नल के नीचे छील लें, छिलका चुटकियों में उतर जाएगा.

Watch Video: 

इसे भी पढ़ें: बिना आटा गूंथे, बिना बेले इस ट्रिक से बनाएं फूली-फूली सॉफ्ट रोटियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Peel Eggs Easily, Anda Kaise Ubalte Hai, Egg Peeling Hack, Kitchen Hacks, Egg Peeling Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com