विज्ञापन

Hot Honey Egg Recipe: वायरल हो रही ये रेसिपी बन गई है सबकी फेवरेट, इसे खाकर आराम से पाएं 20 से 22 ग्राम प्रोटीन

Hot Honey Egg Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो हॉट हनी एग आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. सिर्फ कुछ मिनटों में बनने वाली यह डिश स्वाद के साथ अच्छा पोषण भी देती है.

Hot Honey Egg Recipe:  वायरल हो रही ये रेसिपी बन गई है सबकी फेवरेट, इसे खाकर आराम से पाएं 20 से 22 ग्राम प्रोटीन
Hot Honey Egg Recipe
AI

Hot Honey Egg Recipe: आजकल सोशल मीडिया पर फूड ट्रेंड्स बहुत तेजी से बदल रहे हैं और हर दिन कोई नई रेसिपी लोगों का ध्यान खींच लेती है. ऐसी ही एक रेसिपी है हॉट हनी एग, जो इन दिनों काफी चर्चा में है. यह डिश देखने में बेहद सिंपल है, लेकिन इसका स्वाद लोगों को बार-बार इसे बनाने के लिए मजबूर कर रहा है. मीठे शहद, पिघले चीज और अंडे का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है. अगर आप भी कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.

हॉट हनी एग बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Hot Honey Egg)

  • 2 अंडे
  • 1 चम्मच शहद
  • 2 से 3 चम्मच मोजरेला चीज
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • थोड़ा चिली ऑयल (वैकल्पिक)

यह भी पढ़ें- Soha Ali Khan Protein Smoothie Recipe: सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी रोज की हेल्दी स्मूदी रेसिपी, देती है 30-35 ग्राम प्रोटीन

हॉट हनी एग बनाने की आसान विधि- (How To Make Hot Honey Egg)

  1. हॉट हनी एग बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन को हल्का गर्म करें.
  2. अब उसमें एक चम्मच शहद डालें और उसे पैन में फैलने दें.
  3. इसके बाद ऊपर से थोड़ा मोजरेला चीज डालें ताकि वह हल्का पिघलने लगे.
  4. अब दो अंडे सीधे पैन में फोड़ दें. ऊपर से बारीक कटी हरी मिर्च या थोड़ा चिली ऑयल डाल सकते हैं.
  5. इसे धीमी आंच पर पकाएं ताकि शहद हल्का कैरामेलाइज हो जाए और अंडा अच्छे से सेट हो जाए.
  6. जब यह तैयार हो जाए, तो इसे हल्का फोल्ड करके प्लेट में निकाल लें.

कितना मिलता है पोषण?

इस डिश में मौजूद अंडे और चीज आपको अच्छा प्रोटीन (Protein) देते हैं. लगभग 20 से 22 ग्राम प्रोटीन इसमें मिल सकता है. कुल कैलोरी (Calorie) करीब 380 से 400 के बीच होती है, जो इसे एक एनर्जी रिच मील  (Energy Rich Meal) बनाती है.

फैट और कार्बोहाइड्रेट

इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो चीज से आती है. लगभग 25 से 30 ग्राम तक फैट हो सकता है. वहीं कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है और वह भी सिर्फ शहद से मिलता है.

किसे खाना चाहिए?

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं या हाई एनर्जी डाइट ले रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है. लेकिन अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं.

हॉट हनी एग एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद और पोषण बेहतरीन कॉम्बिनेशन है और एक बार ट्राई करने लायक जरूर है.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com