विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2025

1 महीने तक सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से क्या होता है?

Soaked Raisin Benefits: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसका सेवन सेहत के लिए कमाल माना जाता है. रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

1 महीने तक सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से क्या होता है?
Soaked Raisin: भीगी किशमिश खाने के फायदे.

Soaked Raisin Benefits In Hindi: ड्राई फ्रूट्स का जब भी नाम आता है किशमिश का नाम से पहले लिया जाता है. किशमिश को स्वाद और सेहत का भंडार कहा जाता है. इसे कई तरह की रेसिपीज में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप रोजाना भीगी किशमिश (Raisins Health Benefits) का सेवन करते हैं, जो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं किन लोगों करना चाहिए इसका सेवन.

भीगी किशमिश खाने के फायदे- (Bheegi Kismish Khane Ke Fayde)

1. वजन बढ़ाने-

अगर आप भी अपने दुबले-पतले शरीर में मांस भरना चाहते हैं, तो रोजाना एक महीने तक भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बासी मुंह अमरूद के पत्ते चबाने से क्या होता है? 

Latest and Breaking News on NDTV

2. खून की कमी-

महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी देखी जाती है. दरअसल महिलाएं काम के चलते अपनी सेहत का खास ख्याल नहीं रख पाती है. घर ऑफिस के चलते उन्हें अपने लिए समय ही नहीं मिलता. अगर आप भी शरीर में आयरन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो आप भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसे आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है.

3. पेट के लिए-

अगर आप भी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं तो सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि किशमिश फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मददगार है.

4. स्किन-

रोजाना भीगी किशमिश का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें मौजूद गुण स्किन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं.

इनहेलेंट ड्रग्स के प्रकार क्या-क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये खतरनाक

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soaked Raisin, Soaked Raisin Eating In The Morning, 1 Maheene Tak Kishmish Khane Ke Fayde, Bheegi Kismish Khane Ke Fayde, Kismish Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com