विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2024

रात में पानी में भिगो दें चिया सीड्स और सुबह खाली पेट कर लें सेवन, मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

Chia Seeds Water: अगर रोजाना सुबह काली पेट चिया सीड्स के पानी का सेवन करते हैं तो वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.

रात में पानी में भिगो दें चिया सीड्स और सुबह खाली पेट कर लें सेवन, मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे
Chia Seeds Water Benefits: चिया सीड्स पानी पीने के फायदे.

Chia Seeds Water Benefits In Hindi: काले-काले छोटे-छोटे चिया सीड्स शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. चिया सीड्स को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. आपको बता दें कि चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट, खनिज, फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर रोजाना सुबह काली पेट चिया सीड्स के पानी का सेवन करते हैं तो वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं चिया सीड्स के सेवन से पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि ये भिगने के बाद जेल में बदल जाते हैं जो मल त्याग को आसान बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं चिया सीड्स से होने वाले लाभ.

चिया सीड्स पानी के फायदे- (Chia Seeds Pani Pine Ke Fayde)

1. पाचन-

चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मददगार है. आप सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पी सकते हैं.

2. मोटापा-

सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पीने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें कैलोरी काफी कम पाई जाती है.

ये भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2024: कब है सावन मास की शिवरात्रि? जानें तिथि, पूजन विधि और भोग रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

3. ब्लड शुगर- 

चिया सीड्स में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है चिया सीड्स का पानी.

4. हार्ट- 

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हैं.  

5. स्किन- 

स्किन और बालों के लिए लाभकारी है चिया सीड्स के पानी का सेवन, क्योंकि चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं.

6. एनर्जी-

चिया सीड्स में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो एनर्जी को बढ़ाने का काम कर सकते हैं. 

Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chia Seeds, Chia Seeds Water Benefits In Hindi, Chia Seeds Water For Weight Loss, Chia Seeds Pani Pine Ke Fayde, Soak Chia Seeds Overnight And Drink
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com