विज्ञापन

हेल्दी समझकर खा रहे हैं चिया सीड्स? ये 5 बड़ी गलतियां कर दीं तो फायदा नहीं, सीधा होगा नुकसान!

Chia Seeds Eating Mistakes: बहुत से लोग चिया सीड्स को बिना पूरी जानकारी के खा लेते हैं. लेकिन, धीरे-धीरे ये हेल्दी बीज बड़ी दिक्कत बन सकते हैं. आइए जानते हैं चिया बीज खाने में लोग क्या गलतियां करते हैं.

हेल्दी समझकर खा रहे हैं चिया सीड्स? ये 5 बड़ी गलतियां कर दीं तो फायदा नहीं, सीधा होगा नुकसान!
Chia Seeds Mistakes: गलत तरीके से खाने पर बड़ा नुकसान हो सकता है. (AI Image)

Right Way to Eat Chia Seeds: आजकल हेल्थ और फिटनेस की दुनिया में चिया सीड्स का नाम तेजी से पॉपुलर हो रहा है. छोटे-छोटे काले और सफेद बीज दिखने में भले साधारण लगें, लेकिन इनके अंदर पोषण का खजाना छिपा होता है. फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चिया सीड्स वजन घटाने, पाचन सुधारने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि लोग इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने लगे हैं, कोई इसे पानी में भिगोकर पीता है, तो कोई स्मूदी या दही में मिलाकर खाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स को गलत तरीके से खाने पर फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है? कई लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके शरीर पर उल्टा असर पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि चिया सीड्स का सेवन सही तरीके से किया जाए.

चिया बीज खाने के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए? | What Mistakes Should be Avoided When Consuming Chia Seeds?

1. सूखे चिया सीड्स सीधे खाना

सबसे आम गलती है चिया सीड्स को बिना भिगोए खाना. ये बीज पानी सोखकर जेल जैसा बनते हैं. अगर आप इन्हें सूखा खा लेते हैं, तो ये आपके गले या पेट में फूल सकते हैं, जिससे असहजता या दम घुटने का खतरा भी हो सकता है. हमेशा चिया सीड्स को कम से कम 20-30 मिनट पानी में भिगोकर ही खाएं.

ये भी पढ़ें: मैंने 1 महीना रोज सुबह खाए चिया सीड्स, 3 बड़ी दिक्कतें ऐसे गायब हुईं कि मैं खुद हैरान रह गया!

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. ज्यादा मात्रा में सेवन करना

ज्यादा खाओ, ज्यादा फायदा मिलेगा, ये सोच यहां गलत साबित हो सकती है. चिया सीड्स में फाइबर बहुत ज्यादा होता है, और जरूरत से ज्यादा खाने पर गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. दिन में 1-2 चम्मच (15-20 ग्राम) पर्याप्त है.

3. पानी कम पीना

चिया सीड्स शरीर में पानी को सोखते हैं. अगर आप इन्हें खाकर पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो डिहाइड्रेशन या कब्ज की समस्या हो सकती है. चिया सीड्स लेने के बाद दिनभर पर्याप्त पानी जरूर पिएं.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में अचानक क्यों होने लगती है गले में खराश, हल्का बुखार और खांसी? क्या है समर कोल्ड और साइनस की सूजन

4. हर किसी के लिए सही मान लेना

हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए सही हो, ये जरूरी नहीं. जिन लोगों को एलर्जी, लो ब्लड प्रेशर या ब्लड थिनिंग की समस्या है, उन्हें चिया सीड्स सावधानी से लेना चाहिए. अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

5. गलत समय पर सेवन

कुछ लोग रात को या भारी खाने के तुरंत बाद चिया सीड्स लेते हैं, जिससे पाचन पर असर पड़ सकता है. सुबह खाली पेट या ब्रेकफास्ट में लेना सबसे बेहतर माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें सही सेवन?

चिया सीड्स को सही तरीके से खाना बहुत आसान है. आप इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह पी सकते हैं. इसके अलावा दही, ओट्स, स्मूदी या सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं. इससे स्वाद भी बढ़ता है और शरीर को पूरा न्यूट्रिशन मिलता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com