विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2025

आज क्या बनाऊं: रोम-रोम में ताकत भर देता है ये ड्राई फ्रूट्स लड्डू, झटपट नोट करें रेसिपी

Dry Fruits Laddu: क्या आप भी लड्डू खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें पोषण से भरपूर ये लड्डू.

आज क्या बनाऊं: रोम-रोम में ताकत भर देता है ये ड्राई फ्रूट्स लड्डू, झटपट नोट करें रेसिपी
Dry Fruits Laddu: कैसे बनाएं स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स लड्डू.

Dry Fruits Laddu Recipe In Hindi: सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स लड्डूओं का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लड्डूओं का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी लड्डू खाने के शौकीन हैं, तो इन लड्डूओं को ट्राई कर सकते हैं. इन्हें आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. आपको बता दें कि ड्राई फ्रूट्स में विटामिन ए, बी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम आयरन, जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. जिन लोगों को शरीर में कमजोरी महसूस होती हैं, उनके लिए इन लड्डूओं का सेवन काफी गुणकारी माना जाता है, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका.

कैसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स लड्डू- How To Make Dry Fruits Laddu At Home:

इन लड्डूओं को बनाने के लिए सबसे पहले काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश को बारीक काट लें. इसके बाद खजूर लें और उनके बीज निकाल लें, अब एक मिक्सर जार में खजूर डालें और इन्हें दरदरा होने तक पीस लें. एक पैन में 1 टेबलस्पून घी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. इसमें बारीक कटा हुआ हुआ ड्राई फ्रूट्स डालकर कर भूनें. जब ड्राई फ्रूट्स का रंग बदलने लगे तो इसमें दरदरा पीसा हुआ खजूर डालकर कलछी की मदद से अच्छे तरह मिक्स कर दें. इसके बाद हरी इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और जब खजूर तेल छोड़ना शुरू कर दें तो गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने रख दें. जब मिश्रण हल्का गरम रह जाए तो अपने हाथों पर घी लगा कर चिकना कर लें और लड्डू बांध लें. ड्राई फ्रूट्स लड्डू तैयार है. इसे तुरंत परोसें या एयर टाइट डिब्बे में भरकर रखें.

ये भी पढ़ें- मोटा पेट कुछ ही दिनों में हो जाएगा अंदर, बस इन 3 तरीकों से करें इस चीज का सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Generated Image

ड्राई फ्रूट्स लड्डू खाने के फायदे- (Health Benefits Of Dry Fruits Laddu)

ड्राई फ्रूट्स लड्डूओं को सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत में भी कमाल माना जाता है. अगर आप कमजोरी महसूस करते हैं, तो इन लड्डूओं का सेवन कर सकते हैं. इतना ही नहीं वजन को बढ़ाने में भी मददगार हैं ये लड्डू. जिन लोगों का शरीर दुबला-पतला है उन्हें रोजाना एक लड्डू के साथ एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए. रोजाना एक लड्डू खाने से पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिल सकती हैं.

क्‍यों दोबारा हो जाता है कैंसर, एक्सपर्ट ने बताई हैरान करने वाली वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dry Fruits Laddu, Dry Fruits Laddu Recipe, How To Make Dry Fruits Laddu, Dry Fruits Laddu Benefits, Who Should Eat Dry Fruits Laddu, Lifesty, Dry Fruits Benefits In Hindi, What Happens If You Eat Dry Fruits Laddu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com