विज्ञापन

कमजोर हड्डियां और बार-बार बीमार पड़ने की समस्या? बच्चों को रोज खिलाएं कैल्शियम और पोषण से भरपूर ये लड्डू

क्या आप भी अपने बच्चों को बदलते मौसम में सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो रोज खिलाएं बिना चीनी और ड्राई फ्रूट्स से बने ये खास लड्डू.

कमजोर हड्डियां और बार-बार बीमार पड़ने की समस्या? बच्चों को रोज खिलाएं कैल्शियम और पोषण से भरपूर ये लड्डू
कैसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स लड्डू.
NDTV

भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का ख्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. माता-पिता अक्सर परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, उन्हें थकान जल्दी होती है या फिर उनकी हड्डियां कमजोर लग रही हैं. बच्चों की शारीरिक ग्रोथ और तेज दिमाग के लिए अक्सर माता पिता उन्हें काजू, बादाम और नट्स खिलाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन बच्चे अक्सर इन चीजों को खाने से भागते हैं.

​अगर आपके घर में भी ऐसा होता है, तो शेफ कविता (Kabita's Kitchen) द्वारा बताई इस रेसिपी को एक बार जरूर करें ट्राई. क्योंकि इसे खाना बच्चे बिल्कुल भी मना नहीं करेंगे और वे इसे मांग-मांग कर खाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

​कैसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स लड्डू- (How To Make Makhana Dry Fruits Laddu)

सामग्री-

  • ​मखाना- 2 कप
  • ​ओट्स- 1 कप
  • ​गुड़- 1/2 कप
  • ​बादाम- 1/2 कप
  • ​काजू- 1/2 कप
  • ​घी- 3 बड़े चम्मच 
  • ​खरबूजे के बीज- 2 बड़े चम्मच 
  • ​कद्दू के बीज- 2 बड़े चम्मच 
  • ​पानी- 2 बड़े चम्मच 
  • ​सोंठ पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच 
  • ​दालचीनी पाउडर- 1/3 छोटा चम्मच 

विधि-

  1. सबसे पहले एक पैन में 1 छोटी चम्मच घी गरम करें और उसमें मखाने को क्रिस्पी होने तक भूनकर निकाल लें. 
  2. इसके बाद बिना घी डाले उसी पैन में ओट्स को हल्का भून लें. फिर काजू और बादाम को भी ड्राई रोस्ट कर लें. आखिरी में खरबूजे और कद्दू के बीजों को भी हल्का सा भून लें.
  3. ​अब मखाने, काजू और बादाम को मिक्सर में थोड़ा दरदरा पीस लें. ध्यान रहे कि इसका बिल्कुल बारीक पाउडर नहीं बनाना है. 
  4. इसके बाद इसमें भुने हुए ओट्स और बीज डालकर मिक्सर को एक-दो बार और चला लें. 
  5. इस मिक्सचर को एक बड़े बर्तन में निकालें और इसमें सोंठ और दालचीनी का पाउडर मिला दें.
  6. ​अब मीठे और बाइंडिंग के लिए, पैन में आधा कप गुड़ और 2 चम्मच पानी डालकर उसे अच्छी तरह पिघला लें. 
  7. जब गुड़ पिघल जाए तो गैस बंद करके उसे हल्का ठंडा होने दें. अब इस गुड़ के सिरप को पिसे हुए मिक्स्ड पाउडर में डालें. 
  8. साथ ही ऊपर से 2 बड़े चम्मच घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें और गोल-गोल लड्डू बांध लें. 
  9. बच्चों के लिए सुपरफूड लड्डू तैयार है. इसे आप एक महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं.

​बच्चों के लिए क्यों है वरदान हैं ये लड्डू?

इस लड्डू में इस्तेमाल होने वाला मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है, जो बढ़ते बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है. ओट्स में फाइबर होता है जो पाचन ठीक रखता है, जबकि काजू-बादाम का विटामिन ई और जिंक बच्चों की मेमोरी को तेज करता है. कद्दू और खरबूजे के बीज प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते हैं, जो बच्चों की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं. गुड़, सोंठ और दालचीनी मिलकर बच्चों को मौसमी बीमारियों, सर्दी-खांसी और वायरस से बचाते हैं. 

कैसे करें इन लड्डूओं का सेवन-

रोज सुबह या शाम को एक गिलास दूध के साथ यह एक लड्डू बच्चों को देने से उनकी सेहत में गजब का सुधार देखने को मिल सकता है.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी में बताया गया है कि मखाना कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स है, जो हड्डियों की मजबूती और बच्चों की शारीरिक ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें आंध्र स्टाइल की खट्टी-मीठी अल्लम पचड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhana Laddu Benefits, Dry Fruits Laddu Recipe Hindi, Dry Fruits Laddu For Babies, Dry Fruits Laddu For Bone Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com