Sawan Diet Tips: इस साल 30 जुलाई, गुरुवार से सावन शुरू हो रहा है. सावन महीने का धार्मिक महत्व भी है. इस पूरे महीने शिवभक्त, शिवालयों में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते और उनका अभिषेक करते हैं. देश भर के शिव मंदिरों में इस दौरान भारी भीड़ होती है. इस पूरे महीने लोग सात्विक भोजन करते हैं. मांस-मछली या लहसुन प्याज का सेवन नहीं किया जाता. धार्मिक रूप से कुछ फूड्स इस महीने में वर्जित होते हैं. वहीं साइंटिफिकली भी देखें तो इन चीजों को खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (National Institutes of Health (NIH) - Gut Health and Seasonal Changes) की स्टडी में बताया गया है कि मौसम बदलने और हवा में नमी बढ़ने पर इंसान की आंतों (Gut) में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे हैवी फूड पचाने में मुश्किल होती है. ऐसे में एक्सपर्ट सलाह देते हैं सावन के महीने में सुपाच्य भोजन करना चाहिए. आइए जानते हैं कि सावन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.
सावन में क्या खाएं- (What to eat in sawan 2026)
- पाचन को बेहतर बनाने और संक्रमण से बचने के लिए गर्म, ताजा और घर का बना खाना खाएं.
- बारिश के मौसम में सूप और स्टीम की गई सब्जियों जैसा हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं.
- इम्यूनिटी बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने वाले गुणों के कारण खाना पकाने में नियमित रूप से अदरक, काली मिर्च और हल्दी का इस्तेमाल करें.
- पाचन को बेहतर बनाने और संक्रमण से दूर रहने के लिए दालचीनी, जायफल और इलायची जैसे मसालों का इस्तेमाल करें.
- हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्व पाने के लिए बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू जैसे सूखे मेवे और नट्स सीमित मात्रा में खाएं.
- इम्यूनिटी मजबूत करने और पाचन तंत्र को आराम देने के लिए अदरक, तुलसी और शहद से बनी हर्बल टी पिएं.
- पेट की सेहत को बेहतर बनाने और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं.
- बाहर का खाना और डीप-फ्राइड स्नैक्स खाने से बचें, क्योंकि बारिश के मौसम में इनमें बैक्टीरिया के पनपने का खतरा ज्यादा होता है.

सावन में क्या खाएं और क्या नहीं. (Image NDTV)
क्या न खाएं- ((What not to eat in sawan 2026)
- सावन में ज्यादा पानी वाले खाने की चीजों जैसे तरबूज और खीरे से बचना चाहिए.
- स्ट्रीट फूड बारिश के दौरान यह काफी नुकसानदायक हो सकता है. नमी और बारिश के पानी के संपर्क में आने से इन खाने की चीजों में बैक्टीरिया और दूसरे कीटाणु आसानी से पनप सकते हैं. इससे पेट के इन्फेक्शन और फूड पॉइजनिंग हो सकती है.
- मसालेदार खाना पाचन की समस्याओं को और बढ़ा सकता है, जो बारिश के मौसम में आम बात है. सावन के महीने में जितना हो सकते हल्के मसाले में भोजन बनाएं.
ये भी पढ़ें- जुलाई में इस दिन से शुरू हो रहा महादेव का प्रिय महीना, जानिए व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं