विज्ञापन

DIY Sawan Jhoola: बाजार से महंगा झूला क्यों खरीदें? पुराने टायर और रस्सी से घर पर 5 मिनट में तैयार करें सावन का झूला, देखें आसान तरीका

Tradition of swinging in Sawan: अगर आप इस सावन अपने घर के आंगन में झूला तैयार करना चाहते हैं तो आप घर के सामान से एक अच्छा झूला तैयार क र सकते हैं. इसके लिए आपको एक पुराना टायर और रस्सी लेनी होगी. बस कुछ ही मिनटों में आप एक अच्छा झूला तैयार कर लेंगे.

DIY Sawan Jhoola: बाजार से महंगा झूला क्यों खरीदें? पुराने टायर और रस्सी से घर पर 5 मिनट में तैयार करें सावन का झूला, देखें आसान तरीका
आप 5 मिनट में सुंदर और मजबूत झूला तैयार कर सकते हैं
ndtv

सावन का महीना आते ही हरियाली, बारिश और झूलों की यादें ताजा हो जाती हैं. हालांकि बदलते दौर में गांवों और शहरों में सावन के झूले पहले जैसे नजर नहीं आते है. अगर आप भी इस बार घर में पारंपरिक अंदाज का झूला तैयार करना चाहते हैं तो महंगे सामान की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद एक पुराने टायर और मजबूत रस्सी की मदद से महज आप 5 मिनट में सुंदर और मजबूत झूला तैयार कर सकते हैं.

पुराने टायर से तैयार करें देसी झूला

बता दें कि सोशल मीडिया पर santuchoudhary_04 से एक पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट में एक महिला अपने घर के आंगन में पुराने गाड़ी के टायर से झूला बनाती दिखाई दे रही है. महिला सबसे पहले टायर के बीच वाले हिस्से को मजबूत रस्सी से बुनकर बंद कर देती है. जिससे बैठन की जगह तैयार हो जाती है. इसके बाद फिर वो उसी टायर को लंबी रस्सी की मदद से आंगन में लगे मजबूत पेड़ से बांध देती है. महिला कुछ ही मिनट में सावन का झूला तैयार कर लेती है. यहीं नहीं महिला खुद के बनाए झूले पर झूलती नजर भी आ रही है.

यह भी पढ़ें: DIY Shivling Waterfall: 100 रुपये से कम खर्च में बनाएं वाटरफॉल शिवलिंग, घर में ही म‍िल जाएंगी ये 5 चीजें

किन चीजों से तैयार होगा झूला

जानकारी के अनुसार, DIY झूले को बनाने के लिए आपको सिर्फ एक पुराना गाड़ी का टायर और मजबूत, लंबी रस्सी की जरूरत होगी. यदि चाहें तो झूले को रंगीन कपड़े, कृत्रिम फूल या रिबन से सजाकर और भी सुंदर बनाया जा सकता है. इसके अलावा, झूला हमेशा मजबूत और स्वस्थ पेड़ की शाखा पर ही बांधें. रस्सी अच्छी गुणवत्ता की हो और गांठें अच्छी तरह कसी हों. झूला इस्तेमाल करने से पहले उसकी मजबूती जरूर जांच लें ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

कम खर्च में तैयार होगा झूला

बता दें कि इस झुले को कम खर्च में तैयार किया जा सकता है. इसको बाननने में ज्यादा खर्च नहीं आता है. अगर आपके पास रस्ती भी नहीं है तो आप घर में अपनी मम्मी की पुरानी साड़ी से भी झूला तैयार कर सकते है. ध्यान रहें साड़ी कम से कम दो लें, ताकि झूला थोड़ा मजबूत बन सके.

यह भी पढ़ें: 1 रुपये भी खर्च नहीं... 5 मिनट में प्लास्टिक की बोतलों से तैयार करें DIY झाड़ू, जालों का मिनटों में होगा सफाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026 Importance, Jhoola, Saawan Ke Jhoolon Ne
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com