विज्ञापन

Sawan 2026 Vrat Recipe: सावन के व्रत रख रहे हैं पहले से तैयार कर के रख लें ये फलाहार

Sawan Phalahar Recipe: सावन के महीने में अगर आप भी सोमवार का व्रत रखते हैं तो आपके लिए ये फलाहार स्नैक्स की रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट हैं.

Sawan 2026 Vrat Recipe: सावन के व्रत रख रहे हैं पहले से तैयार कर के रख लें ये फलाहार
Sawan 2026 Vrat Recipe: सावन व्रत के लिए बनाएं फलाहार.
NDTV

Sawan Phalahar Recipe: सावन का महीना शुरू होते ही हर सोमवार भक्तजन भोले बाबा का व्रत रखते हैं. व्रत वाले दिन अन्न का सेवन वर्जित माना जाता है. व्रत वाले दिन लोग फलाहार का सेवन करते हैं. अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं तो आपके लिए हम कुछ ऐसी फलाहार रेसिपी लेकर आए हैं जिनको आप पहले से ही तैयार कर के रख सकते हैं. 

ये फलाहार स्नैक्स की रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो जॉब करने जाते हैं. भूख लगने पर वो इन स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं व्रत की फलाहार रेसिपी के बारे में. ये फलाहारी नमकीन रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट हैं. इन्हें बनाना आसान है, ज्यादा समय नहीं लगता और बाजार जैसा स्वाद घर पर ही मिल जाता है.

फलाहार नमकीन बनाने की विधि(How To Make Phalhari Namkeen Recipes)

1.मखाना और मूंगफली की नमकीन

सामग्री 

  • 2 कप मखाने
  • 1/2 कप मूंगफली
  • 1/4 कप काजू
  • 1 चम्मच घी
  • 1/2 चम्मच सेंधा नमक
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच अमचूर पाउडर

विधि

नमकीन बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मूंगफली को फ्राई कर लें. अब पैन में घी डालकर इसी तरह से मखाने और काजू को भी कुरकुरा होने तक रोस्ट करें. अब इन सभी चीजों को एक साथ बर्तन मे लें और उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसे एयरटाइट डिब्बे में पैक कर के स्टोर करें. 

साबूदाना नमकीन 

सामग्री 

  • 1 कप मोटा साबूदाना
  • 1/2 कप मूंगफली
  • 1/2 कप काजू और नारियल के पीस
  • सेंधा नमक, काली मिर्च
  • देसी घी फ्राई करने के लिए 

विधि 

साबूदाना नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को बिना तेल के बिल्कुल धीमी आंच पर फ्राई कर लें जब तक वो फूल ना जाएं. इसके बाद मूंगफली, काजू और नारियल को घी में फ्राई कर लें. सभी चीजों को एक साथ मिलाकर सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स करें. अब इसको स्टोर करके रख लें. 

समा के चावल का चिवड़ा

सामग्री 

  • 1 कप समा के चावल
  • 2 टेबलस्पून मूंगफली
  • 1 टेबलस्पून नारियल
  • 1 टेबलस्पून काजू
  • सेंधा नमक, काली मिर्च
  • 1 टेबलस्पून घी

विधि

समा के चावल का चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को भून लें. मूंगफली, नारियल, काजू को भी रोस्ट कर लें. अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आपका चिवड़ा बनकर तैयार है. 

आलू के चिप्स

सामग्री 

  • 2 बड़े साइज के आलू ( पतली स्लाइस में कटे हुए)
  • सेंधा नमक
  • काली मिर्च
  • घी तलने के लिए 

विधि

चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें. अब इसकी पतली-पतली चिप्स काटकर पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद चिप्स को निकालकर सूखने के लिए रख दें. जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तो इनको घी में फ्राई कर लें. अब इसमें मसाला डालकर मिक्स करें. आपके चिप्स बनकर तैयार है. 

ये भी पढ़ें: क्यों है सावन का महीना इतना खास? जानें व्रत में क्या खाना है सबसे बेहतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Vrat Falhar, Vrat Recipes For Sawan, Sawan Vrat Food, Sawan Vrat Dishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com