अगर आप भारतीय आहार को गौर से देखें तो यहां ऐसे ऐसे खाद्य पदार्थों की भरमार है जो पौष्टिक हैं, स्वास्थ्यवर्धक हैं और साथ ही साथ महंगे भी नहीं हैं. यानी सेहत का खजाना जो जेब पर भी न पड़े भारी. इन्हीं में से एक सुपरफूड है आंवला. यह छोटा सा हरा फल पोषण का एक पावरहाउस है. आंवला को सुपरफूड कहा जाता है. आवला के पोषण मूल्यों की बात करें तो इसमें संतरे की तुलना में कहीं ज्यादा विटामिन सी होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मददगार है, ग्लोइंग स्किन, मजबूत बाल पाने में आपकी मदद कर सकता है. अब सवाल यह उठता है कि आंवला को कैसे खाएं. यहां हम आपको बता रहे हैं कैसे आप आंवला को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं.
मोटे लोग नहीं बनना चाहते हैं Diabetes और हाई ब्लड प्रेशर के रोगी तो इन टिप्स को अपनाना न भूलें
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आंवला के फायदे
1. तेजी से वजन घटाएं : सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आंवला जूस लेने से वजन को कम किया जा सकता है. ये शरीर को डिटॉक्स करता है और विषैले पदार्थ रुकने नहीं देता. जिससे शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा नहीं हो पाती और वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
2. पेट की गैस से तुरंत राहत : आंवला जूस एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकता है. आंवले के जूस का दिन में दो बार सेवन करने से फायदा हो सकता है.
3. आंखों की रौशनी बढाएं : आंवले के जूस का सेवन करने से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है. इसके सेवन करने से आंखों में खुजली और पानी आने की समस्या को भी दूर किया जा सकता है. Hair Care Tips: ड्रीम हेयर पाने के लिए क्यों जरूरी है बायोटिन? कहां से करें Biotin की कमी पूरी, जानें डेली कितना लें
4. डायबिटीज करें कंट्रोल : आंवले में क्रोमियम तत्व पाए जाते हैं जो इंसुलिन हारमोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं. आंवले के जूस का सेवन करने से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.
5. हड्डियों को करें मजबूत : आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, तो आंवले का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. इससे ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से भी राहत पाई जा सकती है.
रोज आंवला खाने के फायदे और तरीके
1. नमक के साथ आंवला
आंवला खाने का सबसे आसान तरीका है कि फल को काटकर कच्चा ही खाएं. इसके खट्टेपन को कम करने के लिए आप नमक का सहारा ले सकते हैं. यह स्वाद को बढ़ाने में मदद करेगा.
2. आंवला जूस
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह आंवले का जूस पिएं. अगर आप पूरा गिलास नहीं पीना चाहते, तो आप छोटे शॉट ग्लास में केंद्रित पावर शॉट्स भी ले सकते हैं. वहीं अगर आप पूरा गिलास बनाने का मूड में हैं तो इसे पानी से पतला करें. इसमें शहद भी डाल सकते हैं. आप चाहें तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए दूसरे फलों का रस भी मिला सकते हैं.
3. आंवला कैंडी
बाजार में बहुत सी आंवला कैंडी मौजूद हैं. अगर आप काम करते करते कभी भी याद आने पर आंवला का सेवन करना चाहते हैं तो सबसे बेहतर विकल्प है. यह मीठी और चटपटी दोनों ही स्वादों में उपलब्ध हैं.
4. उबाल कर
अगर आप बहुत ज्यादा शुगर या चीनी के इनटेक से खुद को बचाना चाहते हैं और आपके पास जूस निकालने या चटनी बनाने जितना समय नहीं है तो यह सबसे आसान और फटाफट होने वाला तरीका है कि आप इसे उबाल कर खाएं. इसके आप आंवले को पानी में हल्दी पाउडर और नमक के साथ उबाल भी सकते हैं और फिर ठंडा होने पर इसे खा सकते हैं.
5. आंवला मुरब्बा
आंवले का मुरब्बा एक बहुत ज्यादा पंसद किया जाने वाला फूड है. यह खाने में स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है. आप चाहें तो घर पर भी आंवला मुरब्बा बना सकते हैं और बाजार से भी इसे ले सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं