- सलाद पिज्जा की यूनिक रेसिपी.
- क्या आपने देखा फ्रूट पिज्जा का वायरल वीडियो.
- फ्रूट पिज्जा के वायरल वीडियो को देख लोग बोले.
हम पिज़्ज़ा को उसके स्वादिष्ट होने के कारण पसंद करते हैं, लेकिन हम कभी-कभी इसके नकारात्मक पहलू- अनहेल्दी फैक्टर- को भी पहचानते हैं. बैलेंस बनाने के लिए, हम सलाद को अपनाते हैं, उसकी फ्रेशनेश और हेल्थ बेनिफिट्स की सराहना करते हैं. क्लासिक फ्रूट्स सलाद और चाट का आनंद लेना भारत में सदियों पुरानी परंपरा है. चाट मसाला के साथ छिड़के गए मिक्स कट फ्रूट्स का कॉम्बिनेशन एक फ्रेश और हेल्दी डिश बनाती है. अब, हालिया इंटरनेट सेंसेशन- 'फ्रूट पिज़्ज़ा' के लिए अपनी टेस्ट बट को तैयार करें. यह अपरंपरागत क्रिएशन पिज्जा के कॉसेप्ट को एक फ्रूट सलाद में बदलकर एक बिल्कुल नए लेवल पर ले जाती है और इंटरनेट इस जूसी खोज पर चर्चा कर रहा है.
ये भी पढ़ें: प्रीति जिंटा ने मनाया अपना 49वां जन्मदिन और इस सेलीब्रेशन में जो सबसे खास था वो था केक, जिसके बिना पार्टी अधूरी है
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इंस्टाग्राम पर एक फूड व्लॉगर द्वारा साझा किए गए वीडियो में, सूरत का एक वेंडर तरबूज को बेस बनाकर यह यूनिक पिज्जा बनाता है. वेंडर फिर त्रिकोणीय तरबूज के स्लाइस करता है और उनके ऊपर अंगूर, अनानास, कीवी, ड्रैगन फल और अन्य फलों का मिश्रण डालता है. फिर 'पिज्जा' पर ग्लूकोज पाउडर, चाट मसाला और कई प्रकार के सूखे मेवे - काजू, मेवे, बादाम, किशमिश - छिड़के जाते हैं और इसके बाद शहद और अमूल क्रीम की अच्छी मात्रा डाली जाती है. 280 रुपये की कीमत पर, यह यूनिक क्रिएशन पारंपरिक पिज्जा को एक डिलाइटफुल ट्विस्ट प्रदान करती है.
यहां देखें:
हालांकि, कमेंट में राय मिली-जुली है, कुछ लोग इसे फैंसी फ्रूट सलाद बता रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, “ये तो फ्रूट सलाद है पिज्जा कैसा हुआ? [यह फलों का सलाद है, आप इसे पिज़्ज़ा क्यों कह रहे हैं?]"
किसी और का भी यही सवाल था, "आप फ्रूट चाट को पिज़्ज़ा क्यों कह रहे हैं?"
एक अन्य ने व्यंग्यात्मक ढंग से कहा, "ये पिज्जा है, तो मैं श्रद्धा कपूर हूं [अगर यह पिज्जा है, तो मैं श्रद्धा कपूर हूं]."
इसी बीच एक यूजर ने पूछा, ''क्या यह अच्छा है?'' सच सच बताये?"
वहीं दूसरे ने लिखा, “नमक, ग्लूकोज सिरप और इतनी अधिक क्रीम का इस्तेमाल बंद करें. फल प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स और फ्रुक्टोज से भरपूर होते हैं इसलिए नमक और ग्लूकोज सिरप की कोई आवश्यकता नहीं होती है.
एक अन्य कमेंट में लिखा है, ''फलों पर नमक और क्रीम डालकर उन्होंने फलों के फायदे कम कर दिए हैं.''
ये भी पढ़ें: वाराणसी का वायरल मलइयो इंटरनेट पर लोगों को नहीं कर पाया इंप्रेस, जानिए क्या बोले लोग
आप इस फ्रूट पिज़्ज़ा के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं