हर रोज बढ़ती गर्मी के इन दिनों में जामुन के स्वाद जैसा कुछ नहीं हो सकता है. यह एक ऐसा फल है जो मीठे और तीखे स्वाद के साथ बचपन की यादों से भरा हुआ है. अंडे की शेप सा दिखने वाला पल्पी समर फ्रूट गहरे बैंगनी कलर का होता है. इसका नाम सुनते ही आप भी इसके स्वाद को याद करने लग गए होंगे. आपको बता दें कि जामुन के लिए ये प्यार हमारा अकेले का ही नहीं है, बल्कि रुबीना दिलाइक भी जामुन लवर्स की लिस्ट में शामिल है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की हैं जिसमें वो अपने पति साथ इस मौसमी फल के मजे ले रही हैं. इस वीडियो में, रुबीना ने कहा, “हलका सा केरी … लेकिन जो भी है स्वादिष्ट है”. इस वीडियो पर कैप्शन था,"मौसमी फल". एक्ट्रेस ने जामुन खाने के बाद क्या हुआ ये भी शेयर किया. रूबीना और अभिनव दोनों ने अपनी जामुनी रंग की जीभ की तस्वीर भी शेयर की है.
Kitchen Tips: आपके फ्रिज में भी बच जाते हैं नींबू तो इस तरीकों से करें उनका इस्तेमाल
यहां देखें तस्वीरें



जामुन एक ऐसा फल है जिसका इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में किया जाता है. इससे टेस्टी सॉस से लेकर मिठाई और फ्रेश ड्रिंक्स तक बनाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं जामुन से बनने वाली रेसिपी जो आप घर पर ट्राई कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. जामुन पाई
बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुंह में पिघल जाने वाली नरम, जामुन पाई कॉर्न फ्लोर, ठंडा मक्खन और कैस्टर शुगर से बना एक थिक क्रस्ट होता है, जिसमें कटे हुए जामुन की फीलिंग होती है. इसे बेक करें और टेस्टी जामुन पाई का आनंद उठाएं.
2. जामुन का सलाद
हेल्दी और फ्रेश इस फल को आप सलाद के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है. इसको बनाने के लिए जामुन के ऊपर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, नींबू, चिल्ली फ्लेक्स और एक चुटकी नमक डालें और सभी को अच्छे से मिला लें. आपका टेस्टी और हेल्दी सलाद बन कर तैयार है. आप चाहें तो इसके साथ दूसरी चीजें जैसे खीरा, टमाटर और प्याज भी जोड़ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं