- गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
- गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय स्वाद और सेहत से भरपूर है.
- ऐसे बनाएं गुलाब की पंखुड़ियों से चाय.
Rose Tea Benefits In Hindi: सर्दी हो गर्मी हो, सुबह हो या शाम हम इंडियन को एक कप गर्म चाय जितना सुकुन कुछ नहीं दे सकता है. हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत एक कप गर्म चाय या काफी के साथ करना पसंद करते हैं. कुछ लोग तो इस कदर चाय के शौकीन हैं कि उन्हें किसी भी समय चाय ऑफर करें वो कभी मना नहीं करेंगे. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. तो अगर आप भी हेल्दी ऑप्शन की तलाश में हैं, तो आप दूध वाली चाय की जगह गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं. गुलाब की चाय न केवल स्वाद में बल्कि, सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.
गुलाब की पंखुड़ियों में पाए जाने वाले गुण- Rose Petals Nutrition Value:
गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, एंटीडिप्रेसेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Urad Dal Benefits: पोषण से भरपूर है दाल मखनी, यहां जानें आसान रेसिपी और फायदे

गुलाब चाय पीने के फायदे- Rose Tea Health Benefits:
1. वज़न घटाने में मददगार-
मोटापा कम करने के लिए आपने ग्रीन टी का सेवन तो खूब किया होगा लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि ग्रीन टी तरह ही गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय से भी वजन को कम किया जा सकता है. गुलाब की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं.
2. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार-
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप गुलाब की चाय का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि गुलाब की चाय में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है.
3. तनाव कम करने में मददगार-
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल, खान-पान के चलते ज्यादातर लोगों में तनाव की समस्या देखी जाती है. आपको बता दें कि गुलाब की पंखुड़ियों में मौजूद गुण तनाव को दूर करने में मदद कर सकते हैं. गुलाब की चाय का सेवन करने से नींद में बढ़ावा मिल सकता है.
4. पाचन में मददगार-
गुलाब की चाय पीने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि गुलाब में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज, दस्त जैसी समस्या से राहत दिला सकते हैं.
Skin Care: स्किन के लिए अखरोट है बेहद फायदेमंद, झुर्रियों से लेकर डार्क सर्कल तक रखता है दूर
कैसे बनाएं गुलाब की चाय- How To Make Rose Tea At Home:
गुलाब की चाय बनाने के लिए आप सूखी और ताजी दोनों तरह की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अगर आप ताजी पंखुड़ियां ले रहे हैं तो सबसे पहले इन्हें साफ पानी से धो लें.
इसके बाद इसे पैन में अच्छे से खौला लें, अब पानी खौल जाए तो गैस बंद कर कुछ देर के लिए पैन को ढक दें.
इसके बाद इसे छान लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं