विज्ञापन

रणबीर कपूर और साई पल्लवी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी रामायण, दुनियाभर में कमाई पहुंची इतने करोड़

नितेश तिवारी निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. रिलीज के सिर्फ दो हफ्तों में ही यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी रामायण, दुनियाभर में कमाई पहुंची इतने करोड़
रणबीर कपूर और साई पल्लवी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी रामायण
NDTV

नितेश तिवारी निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. रिलीज के सिर्फ दो हफ्तों में ही यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म का डमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन में लगभग 1009 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही रणबीर कपूर और साई पल्लवी की यह पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. 

फिल्म का कलेक्शन

सैकनिल्क की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, रामायण ने अपने 14वें दिन 23.20 करोड़ रुपये नेट कमाए. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 844.40 करोड़ रुपये हो गया है. हिंदी वर्जन ने इस दिन सबसे ज्यादा योगदान दिया और करीब 16.50 करोड़ रुपये कमाए. मलयालम में 2.15 करोड़, कन्नड़ में 1.65 करोड़, तमिल में 1.60 करोड़ और तेलुगु में 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इसके साथ ही रामायण ने धुरंधर के नेट कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. रणबीर सिंह की फिल्म ने 840 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. 

1500 करोड़ तेजी से कमाने वाली पहली फिल्म

दुनियाभर में भी फिल्म ने तेज रफ्तार दिखाई है. ओवरसीज में 14वें दिन 8 करोड़ रुपये जुड़ने से विदेशी कलेक्शन 510 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. भारत और विदेश मिलाकर कुल कलेक्शन अब 1519 करोड़ रुपये के पार है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म इतनी तेजी से 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है.

यह उपलब्धि कई मायनों में खास है. रामायण भारत में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली छठी भारतीय फिल्म और तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है. इससे पहले सिर्फ कुछ चुनिंदा फिल्में ही इस क्लब में पहुंच पाई थीं. रणबीर कपूर और साई पल्लवी के लिए यह पहली फिल्म है जो भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. यश के लिए यह दूसरी ऐसी फिल्म है, क्योंकि पहले केजीएफ चैप्टर 2 भी इस क्लब में शामिल हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें | बंगाल में रामायण फिल्म के लिए बदले गए सिनेमाघरों के नियम! नॉन-वेज खाने पर लगी रोक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Budget, Ramayana Cast, Ramayana Film, Ramayana Ranbir Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com