विज्ञापन

लोहे के तवे पर कैसे बनाएं होटल जैसी मुलायम पतली रूमाली रोटी?

घर के तवे पर बनाएं होटल जैसी पतली और मुलायम रूमाली रोटी, जानें सीक्रेट तरीका.

लोहे के तवे पर कैसे बनाएं होटल जैसी मुलायम पतली रूमाली रोटी?
परफेक्ट रूमाली रोटी बनाने का सीक्रेट.
Copilot

क्या आप भी रूमाली रोटी खाने के शौकीन हैं. लेकिन अभी नवरात्रि की वजह से होटल में जाकर नहीं खाना चाहते हैं. दरअसल कई लोग नवरात्रि में बाहर का खाना खाने से बचते हैं. ऐसे में आप साधारण लोहे के तवे पर बना सकते हैं रूमाली रोटी, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना.  ​ज्यादातर लोगों को लगता है कि रूमाली रोटी बनाने के लिए बड़ा सा भट्टी वाला तवा चाहिए होता है, लेकिन सच यह है कि कुछ सही तरीकों और ट्रिक्स को अपनाकर आप अपने किचन के नॉर्मल लोहे के तवे पर भी रूमाली रोटी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

​रूमाली रोटी बनाने का सीक्रेट-

​रूमाली रोटी को सॉफ्ट और लचीला बनाने का पूरा खेल आटे पर टिका होता है.
​
1. आटे और मैदे का सही अनुपात-

1 कप मैदा लें और उसमें आधा कप गेहूं का आटा मिलाएं. केवल मैदे की रोटी खिंचने लगती है, इसलिए थोड़ा गेहूं का आटा मिलाना जरूरी है.

​2. दूध और तेल- 

आटे में चुटकी भर नमक, 1 चम्मच तेल और आधा कप हल्का गुनगुना दूध डालें. दूध डालने से रोटी ठंडी होने के बाद भी कड़क नहीं होती.

3. ​गूंथने का तरीका- 

थोड़े-थोड़े पानी की मदद से एकदम नरम आटा गूंध लें. आटा जितना सॉफ्ट होगा, रोटी उतनी ही पतली बेली जा सकेगी. आटे को 15 से 20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रेस्ट करने दें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

लोहे के तवे को तैयार करने का हैक-

​होटल में रूमाली रोटी बड़े उल्टे तवे पर बनती है. घर पर बनाने के लिए अपने लोहे के तवे को उल्टा करके गैस पर रखें.

​रोटी तवे पर चिपके नहीं और आसानी से सिक जाए, इसके लिए एक कटोरी में पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक घोल लें. जब तवा तेज गरम हो जाए, तो उस पर नमक वाले पानी के छींटे मारें. पानी सूखते ही तवे पर एक नॉन-स्टिक जैसी लेयर बन जाती है.

​रोटी बेलने और सेंकने का सही तरीका-

​आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं. अब सूखे मैदे की मदद से इसे जितना हो सके उतना पतला बेलें. रोटी इतनी पतली होनी चाहिए कि नीचे से आपकी उंगलियां हल्की-हल्की दिखने लगें.

अगर आप चाहें तो बेलने के बाद रोटी को दोनों हाथों के बीच हल्के से घुमाकर थोड़ा और बड़ा कर सकते हैं.

अब बेली हुई रोटी को गरम उल्टे तवे पर डालें. रूमाली रोटी को बहुत तेज आंच पर पकाया जाता है.

जैसे ही रोटी पर हल्के-हल्के बबल्स दिखने लगें. इसे तुरंत पलट दें. किसी साफ सूती कपड़े से दबाकर दूसरी तरफ से भी 10-15 सेकंड सेंक लें.

​ध्यान रहे कि इसे ज्यादा देर तक तवे पर न रखें, नहीं तो यह कड़क हो जाएगी.

सर्व करने का तरीका-

​रोटी सिकते ही इसे तवे से उतारें और तुरंत रुमाल की तरह फोल्ड कर लें. ऊपर से थोड़ा सा मक्खन या घी लगाएं और हॉटपॉट या सूती कपड़े में लपेटकर रखें. गरमा-गरम, सुपर सॉफ्ट रूमाली रोटी तैयार है. इसे पनीर की सब्जी या दाल के साथ मजे से खाएं.

ये भी पढ़ें- ठंड में नहीं मिल रही धूप? बिना धूप सेंके ऐसे पूरी करें विटामिन D की कमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roomali Roti Banana Ka Tarika, Roomali Roti, Roomali Roti Recipe Hindi, Roomali Roti Secret
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com