- लाल मिर्च का सेवन सेहत के लिए हानिकारक.
- लाल मिर्च ज्यादा खाने से पेट में जलन हो सकती है.
- लाल मिर्च ज्यादा खाने से आंखों में सूजन आ सकती है.
Red Chilli Side Effects: इंडियन और स्पाइसी फूड किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इंडियन को चटपटा स्पाइसी खाना बेहद पसंद होता है. देश भर में आपको स्पाइसी फूड की अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल मिर्च जो आपके खाने को चटपटा और कलरफुल बनाता है वो सेहत के लिए कितनी सुरक्षित है. आपको बता दें कि लाल मिर्च में प्रोटीन, फाइबर, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम और कई अन्य विटामिन जैसे कि विटामिन बी1, बी2, बी3, के और बी9, पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन लाल मिर्च का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान.
लाल मिर्च खाने के नुकसान- Lal Mirch Ke Nuksan:
1. आंखों के लिए-
लाल मिर्च का ज्यादा सेवन आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप लाल मिर्च का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो आपको आंखों में जलन, आंखों के लाल होने, आंखों से पानी आने और आंखों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Weight Loss: वजन घटाने के लिए क्या करें और क्या नहीं, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इन 5 पॉइंट में...

2. प्रेग्रेंसी के लिए-
प्रेग्रेंसी में मिर्च का ज्यादा सेवन हानिकारक माना जाता है. इस दौरान लाल मिर्च के सेवन को जितना हो सके उतना नजरअंदाज करें, क्योंकि कई स्टडी का मानना है की प्रेग्रेंसी में लाल मिर्च का ज्यादा सेवन बच्चे की सेहत को प्रभावित कर सकता है.
Lemon For Blood Sugar: नींबू को डाइट में इन 5 तरीकों से करें शामिल कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल
3. मुंह के छाले के लिए-
मुंह में छाले होने पर हम कुछ भी खा नहीं पाते कई बार ये समस्या काफी दर्दनाक हो जाती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लाल मिर्च का अधिक सेवन मुंह के छाले और माउथ बर्निंग का कारण बन सकता है.
4. स्किन के लिए-
स्किन संबंधी समस्याओं से बचना है तो लाल मिर्च के अधिक सेवन से बचें. क्योंकि लाल मिर्च का अधिक सेवन स्किन संबंधी समस्याएं जैसे स्किन का लाल होना, स्किन में सूजन आना जैसी स्थिति पैदा कर सकता है.
5. पेट के लिए-
लाल मिर्च पाउडर का ज्यादा सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको लाल मिर्च खाना पसंद हैं तो सावधान, इससे आपके पेट में जलन, दर्द और जी मिचलाने की परेशानी हो सकती है.
Sunflower Seeds Benefits: इस समय करें सूरजमुखी के बीज का सेवन, मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं