कच्चे पपीते के कबाब कैसे बनाएं?
NDTV
पपीते की सलाद, सब्जी और चटनी तो कई लोगों ने खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी पपीते के कबाब खाए हैं? हाल ही में डिजिटल क्रिएटर रे किचन ने अपने यूट्यूब चैनल @Kabita'sKitchen पर इसकी रेसिपी साझा की. Kabita's Kitchen के 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अगर आप भी इस टेस्टी और हेल्दी रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं, तो सबसे नीचे बताई गई रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
देखिए वीडियो...
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है,
सामग्री:
- कच्चा पपीता (1)
- बेसन (½ कप)
- प्याज (¼ कप बारीक कटा)
- हरी मिर्च (2-3 बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया (¼ कप बारीक कटा)
- अदरक-लहसुन पेस्ट (1 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (½ छोटी चम्मच)
- जीरा पाउडर (½ छोटी चम्मच)
- धनिया पाउडर (½ छोटी चम्मच)
- काली मिर्च पाउडर (½ छोटी चम्मच)
- ब्रेडक्रम्ब्स (¼ )
- नमक (स्वादानुसार)
- तेल
कच्चे पपीते के सॉफ्ट कबाब बनाने का आसान तरीका | Step by Step Recipe
- कच्चे पपीते को अच्छी तरह धोकर छिलका उतार लें, अब दोनों सिरे काट दें और बीच का हिस्सा काटकर बीज निकाल दें.
- पपीते को 4 टुकड़ों में काटने के बाद कद्दूकस की मदद से पूरा पपीता घिस लें.
- अब इसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, ब्रेडक्रम्ब्स और नमक को अच्छी तरह मिला लें.
- हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लें. मिश्रण का थोड़ा भाग लें और गोल बॉल बनाएं.
- हथेली से दबाकर कबाब की शेप दे दें. इसी तरह सारे कबाब तैयार कर लें.
- गैस पर तवा गरम करें, तवे पर थोड़ा तेल लगाएं और सभी कबाब तवे पर रखें. ऊपर से थोड़ा-थोड़ा तेल डाल दें.
- मीडियम आंच पर 2 मिनट पकाएं और पलट दें. दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें.
- तैयार कबाब प्लेट में निकाल लें. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: लंच से लेकर डिनर तक के लिए परफेक्ट है लौकी से बनी कढ़ी, एक बार खाई तो बार-बार बनाएंगे | Video
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kaccha Papita Khane Se Kya Hota Hai, Kaccha Papita Ke Fayde, Recipes, Kabita Kitchen, Kabab