विज्ञापन

लंच से लेकर डिनर तक के लिए परफेक्ट है लौकी से बनी कढ़ी, एक बार खाई तो बार-बार बनाएंगे | Video

Lauki Ki Kadhi: क्या आप भी कढ़ी खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें लौकी से बनने वाली स्वादिष्ट कढ़ी.

लंच से लेकर डिनर तक के लिए परफेक्ट है लौकी से बनी कढ़ी, एक बार खाई तो बार-बार बनाएंगे | Video
Lauki Ki Kadhi: लौकी की कढ़ी कैसे बनाएं.
NDTV

Lauki Ki Kadhi Recipe In Hindi: लौकी का नाम सुनते ही अक्सर घरों में बच्चों से लेकर बड़े तक मुंह बनाने लगते हैं. अगर आपके घर में भी लोग लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी यूनिक रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे हर कोई खाना पसंद करेगा. इस रेसिपी को (@mayurspantry) नामक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. 

हम जिस रेसिपी की बात कर रहे वो लौकी की कढ़ी (Lauki ki Kadhi) है. ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
सबसे अच्छी बात ये कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसे आप लंच से लेकर डिनर तक में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए बिना देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

यहां देखें वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं लौकी की रेसिपी- (How To Make Lauki Kadhi Recipe)

सामग्री-

  • ​लौकी- कटी हुई
  • दही- 1 कप
  • ​प्याज और टमाटर- बारीक कटे हुए
  • ​अदरक-लहसुन का दरदरा पेस्ट- 2 चम्मच
  • ​हरी मिर्च और करी पत्ता
  • ​तड़के के लिए- 
  • सरसों का तेल
  • जीरा
  • मेथीदाना 
  • हींग 
  • सूखी लाल मिर्च

मसाले- 

  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर और नमक 

विधि-

  1. सबसे पहले लौकी के छिलकों को अच्छी तरह धोकर मध्यम आकार में काट लें.
  2. अब एक प्रेशर कुकर में कटे हुए छिलके, थोड़ा सा नमक, 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  3. कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 3 सीटियां आने तक पकाएं. 
  4. जब कुकर का प्रेशर अपने आप निकल जाए, तो उबले हुए छिलकों को पूरी तरह ठंडा होने दें. 
  5. इसके बाद इन्हें एक मिक्सी के जार में डालें, साथ में 1 कप फ्रेश दही मिलाएं और दोनों को एक साथ पीसकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार करके साइड में रख लें.
  6. अब गैस पर एक कड़ाही या पैन रखें और उसमें सरसों का तेल डालकर गर्म करें. 
  7. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तो उसमें 1 छोटी चम्मच जीरा, आधा छोटी चम्मच मेथीदाना, आधा छोटी चम्मच हींग, 3 कटी हुई हरी मिर्च और 10 से 12 करी पत्ते डालें, इन्हें कुछ सेकंड के लिए चटकने दें.
  8. ​इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच कुटा हुआ अदरक और लहसुन डालें और लगभग एक मिनट तक भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए. 
  9. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. 
  10. इसके बाद कटे हुए टमाटर, स्वादानुसार नमक, आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  11. मसालों को तब तक भूनें जब तक कि टमाटर बिल्कुल नरम न हो जाएं और तेल अलग न दिखने लगे.
  12. जब मसाला अच्छे से भून जाए, तो मिक्सी में तैयार किया हुआ लौकी और दही का पेस्ट इसमें डाल दें. 
  13. इस मिश्रण को मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए लगभग 10 मिनट तक पकाएं. 
  14. इसके बाद इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से थोड़ा और पानी मिलाएं और कढ़ी में एक अच्छा उबाल आने दें. 
  15. जब कढ़ी में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच धीमी कर दें.
  16. कढ़ी के स्वाद को और ज्यादा बढ़ाने के लिए ऊपर से एक शानदार तड़का लगाना जरूरी है. 
  17. इसके लिए एक छोटे पैन में 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें 5-6 कुटी हुई लहसुन की कलियां, 4-5 करी पत्ते और 2 सूखी लाल मिर्च डालकर करीब 1 मिनट तक भूनें. 
  18. अब गैस बंद करके तुरंत इसमें 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और गर्मागर्म इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डाल दें.
  19. लास्ट में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. 
  20. बस, आपकी सुपर टेस्टी और खुशबूदार लौकी की कढ़ी बनकर बिल्कुल तैयार है. 
  21. इसे आप चपाती या उबले हुए चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी कर्नाटक स्पेशल भिंडी की चटनी, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lauki Kadhi Recipe, Kadhi Kaise Banaye Jaldi, Lauki Recipes For Lunch, Bottle Gourd Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com