Raw Carrot Benefits: गाजर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गाजर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आप गाजर को सलाद, सब्जी और डिज़र्ट के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कच्ची गाजर को सेहत और स्वाद से भरपूर माना जाता है. गाजर कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन से भरपूर है. गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. कच्ची गाजर के सेवन से स्किन को कई समस्याओं से बचा सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कच्ची गाजर खाने के फायदे.
कच्ची गाजर खाने के फायदे- Gajar Khane Ke Fayde:
1. हार्मोनल बैलेंस-
कच्ची गाजर के सेवन से हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिल सकती है. इसमें मौजूद फाइबर अतिरिक्त एस्ट्रोजन से बांधता है. कच्ची गाजर आंत में खराब बैक्टीरिया की संख्या को कम करने में मदद कर सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Green Salad For Health: कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोज खाएं ये सलाद, जानें अन्य फायदे
2. स्किन-
गाजर विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है. इसलिए, कच्ची गाजर खाने से सूजन को कम करके और सेल टर्नओवर को प्रोत्साहित करके मुंहासों को कम करने में मदद कर सकती है.
Weight Loss Diet: फटाफट घटाना है वजन तो रात में फॉलो करें ये डाइट चार्ट, मिलेंगे अमेज़िंग रिजल्ट्स

3. थायराइड-
थायराइड की समस्या में कच्ची गाजर का सेवन फायदेमंद माना जाता है. गाजर में विटामिन ए पाया जाता है, जो हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
4. इम्यूनिटी-
गाजर में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कच्ची गाजर का सेवन कर सकते हैं.
5. आंखों-
आंखों को रखना है सेहतमंद तो डाइट में गाजर को करें शामिल. गाजर में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.
Weight Loss Tips: चावल खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, बस जानें इसे खाने का सही तरीका
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं