International Carrot Day 2025: खानपान को संतुलित रखने के लिए प्रोटीन, विटामिन और खनिज से भरपूर फूड्स को थाली में शामिल किया जाता है. विटामिन के अच्छे स्त्रोतों की बात की जाए तो गाजर (Carrot) का जिक्र जरूर आता है. गाजर एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होता है और इससे शरीर को बहुत से फायदे भी मिलते हैं. इसी गाजर की जरूरत को उजागर करने के लिए लोगों को गाजर खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 4 अप्रैल के दिन अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस या द कैरट डे (The Carrot Day) मनाया जाता है. इस दिन कई देशों में कैरट पार्टी तक की जाती है. ऐसे में जानिए इंटरनेशनल कैरट डे मनाने की शुरुआत कैसे हुई और नियमित तौर पर गाजर खाने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
अगर छोटा बच्चा मारता है तो कैसे रिएक्ट करें पैरेंट्स, डॉक्टर ने बताया तुरंत करना होगा यह काम
अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस का इतिहास | International Carrot Day History
साल 2003 से अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी. इस दिन को इस मकसद से मनाया जाना शुरू किया गया कि गाजर के प्रति लोगों को जागरुक किया जा सके और बताया जा सके कि गाजर खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. हालांकि, 2003 के बाद सीधा साल 2012 में इंटरनैशनल कैरट डे को पॉपुलैरिटी मिली जब फ्रैंस, इटली, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, यूके, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और जापान में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाने लगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाजर न्यूट्रिशन का पावरहाउस होता है. इसमें विटामिन ई, फाइबर और खनिज पाए जाते हैं. यहां जानिए अगर नियमित तौर पर गाजर खाया जाए तो इससे शरीर पर क्या-क्या असर पड़ता है.
- आंखों की सेहत - गाजर विटामिन ए से भरपूर होता है. इसमें बीटा कैरोटिन, लुटेन और जेक्सांथिन भी पाया जाता है. ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करते हैं. रोजाना गाजर खाया जाए तो नाइट ब्लाइंडनेस की दिक्कत नहीं होती है.
- डाइजेस्टिव हेल्थ रहती है अच्छी - गाजर के फायदे पेट को भी मिलते हैं. गाजर में हाई फाइबर (High Fiber) होता है जो बाउल मूवमेंट्स को बेहतर करता है और कब्ज की दिक्कत दूर रखता है.
- इम्यूनिटी बढ़ती है - शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए गाजर खाया जा सकता है. इसमें विटामिन सी भी होता है जो इम्यूनिटी को अच्छा रखता है.
- स्किन की हेल्थ अच्छी रहती है - स्किन की हेल्थ बेहतर बनाने में भी गाजर का असर दिखता है. गाजर स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और कोलाजन के प्रोडक्शन में मददगार है.
- वेट मैनेजमेंट - हाई फाइबर फूड होने के चलते गाजर खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. ऐसे में गाजर से वेट मैनेजमेंट (Weight Management) में मदद मिलती है.
- ओरल हेल्थ के लिए अच्छा - गाजर ओरल हेल्थ सुधारने का भी काम करता है. इसे खाने पर सलाइवा बढ़ता है जो बैक्टीरिया को हटाने में असरदार होता है. इससे दांतों से जुड़ी दिक्कतें भी कम होती हैं.
- दिल की सेहत में फायदेमंद - गाजर के फायदे दिल को भी मिलते हैं. गाजर में पौटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट करने में असरदार होता है. इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को अच्छा रखते हैं.
- शरीर होता है डिटॉक्स - शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकालने के लिए गाजर खाया जा सकता है. गाजर खाने पर शरीर डिटॉक्स हो जाता है.
- दिमाग को मिलता है फायदा - ब्रेन फंक्शन बेहतर हो इसके लिए गाजर खा सकते हैं. गाजर विटामिन के का भी अच्छा स्त्रोत है जिससे ब्रेन हेल्थ अच्छी रहती है.
- कम होता है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस - एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन से भरपूर गाजर शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है. इससे कई बीमारियों की संभावना कम हो जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं