विज्ञापन

थायराइड मरीज़ हो जाएं सावधान, ये चीज़ें आज ही छोड़ दें, वरना बढ़ सकती है गंभीर समस्या

Thyroid Patients Should Not Eat These Things: आजकल थायराइड की समस्या बहुत आम हो गई है. यह बीमारी तब होती है जब गर्दन में मौजूद थायराइड ग्रंथि सही मात्रा में हार्मोन नहीं बनाती. अगर डाइट सही न हो तो दवा लेने के बाद भी फायदा कम मिल सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है की थायराइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

थायराइड मरीज़ हो जाएं सावधान, ये चीज़ें आज ही छोड़ दें, वरना बढ़ सकती है गंभीर समस्या
Unsplash

Thyroid Patients Should Not Eat These Things: आजकल थायराइड की समस्या बहुत आम हो गई है. यह बीमारी तब होती है जब गर्दन में मौजूद थायराइड ग्रंथि सही मात्रा में हार्मोन नहीं बनाती. अगर किसी के शरीर में ये हार्मोन कम बनते हैं तो उसे हाइपोथायराइड (Hypothyroid) कहते हैं और किसी में ज्यादा बनते हैं तो उसे हाइपरथायराइड (hyperthyroid) कहते हैं. दोनों ही स्थिति में खानपान का बहुत बड़ा रोल होता है. अगर डाइट (Diet) सही न हो तो दवा लेने के बाद भी फायदा कम मिल सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है की में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.थायराइड की समस्या से बचने के लिए नीचे बताई गई चीज़ों को खाने से बचें.

1. सोया और सोया से बनी चीजें

सोया दूध, टोफू, सोया चंक्स जैसी चीजें थायराइड की दवा के असर को कम कर सकती हैं. खासकर अगर आप सुबह खाली पेट दवा लेते हैं तो उसके आसपास सोया खाने से बचें. इससे हार्मोन संतुलन बिगड़ सकता है.

2. कच्ची पत्तागोभी और कुछ हरी सब्जियां

पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली जैसी सब्जियों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में आयोडीन के उपयोग को कम कर सकते हैं. आयोडीन थायराइड के लिए जरूरी है. इन सब्जियों को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन इन्हें कच्चा ज्यादा न खाएं और सीमित मात्रा में ही लें.

3. जंक फूड और पैकेज्ड चीजें

चिप्स, नमकीन, बर्गर, पिज्जा, मीठी बिस्कुट और ज्यादा तला हुआ खाना शरीर का वजन तेजी से बढ़ा सकता है. हाइपोथायराइड में वैसे भी वजन बढ़ने की समस्या रहती है. इसलिए ऐसे भोजन से दूरी बनाना ही बेहतर है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कार्डियक अरेस्ट से 9 साल की बच्ची की मौत, क्यों बच्चों में बढ़ रहे कार्डियक अरेस्ट के मामले, क्या है वजह?

4. ज्यादा मीठा

केक, पेस्ट्री, कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा चीनी वाली चीजें शरीर में सूजन और थकान बढ़ा सकती हैं. थायराइड के मरीजों को पहले से ही कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है. ज्यादा मीठा खाने से यह दिक्कत और बढ़ सकती है.

5. ग्लूटेन वाली चीजें

कुछ लोगों में गेहूं और मैदा से बनी चीजें शरीर में सूजन बढ़ाती हैं. अगर आपको ऑटोइम्यून थायराइड है तो डॉक्टर से पूछकर ग्लूटेन कम करने पर विचार कर सकते हैं.

6. ज्यादा चाय, कॉफी और शराब

बहुत ज्यादा कैफीन लेने से दिल की धड़कन तेज हो सकती है और नींद खराब हो सकती है. हाइपरथायराइड में यह समस्या और बढ़ जाती है. शराब भी हार्मोन संतुलन पर असर डालती है.

थायराइड को ठीक रखने के लिए क्या करें?

सादा, घर का बना खाना खाएं. दाल, हरी सब्जियां, फल, दही और पर्याप्त पानी लें. दवा हमेशा डॉक्टर की सलाह से और सही समय पर लें.

थायराइड कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन लापरवाही करने पर यह जीवन को मुश्किल बना सकती है. सही खानपान और नियमित जांच से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.

Watch Video: Fit India: Thyroid को जड़ से खत्म करेगा ये आसन | Halasana | Plough Pose

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com