विज्ञापन

गर्मियों में लू से बचना है? तो नोट कर लें राजस्थान की पारंपरिक राबड़ी बनाने का असली तरीका

Rajasthani Rabdi Drink: गर्मियों को मात देने के लिए बेस्ट है राजस्थान की पारंपरिक ड्रिंक. राजस्थान के गांवों में लोग आज भी धूप में निकलने से पहले एक बड़ा गिलास राबड़ी पीकर निकलते हैं. इस मीठी ड्रिंक को बाजरे के आटे और छाछ से बनाया जाता है.

गर्मियों में लू से बचना है? तो नोट कर लें राजस्थान की पारंपरिक राबड़ी बनाने का असली तरीका
Rajasthani Rabdi Drink: कैसे बनाएं राजस्थान की पारंपरिक ड्रिंक. (AI Generated Image)

How To Make Rajasthani Rabdi Drink: चिलचिलाती गर्मी, तेज धूम और आग उगलते सूरज देवता. देश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. ऐसे में सेहत का ध्यान देना बेहद जरूरी है. क्योंकि सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत को बिगाड़ सकती है. पारा बढ़ने से लू, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बहुत से लोग लू से बचने के लिए महंगे-महंगे कोल्ड ड्रिंक्स, ग्लूकोज या नींबू पानी का सहारा लेते हैं. ​लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे गर्म राज्य राजस्थान में लोग सदियों से लू को मात देने के लिए एक खास देसी ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं राजस्थान की पारंपरिक 'राबड़ी' ड्रिंक की. तो चलिए जानते हैं उस खास ड्रिंक के बारे में. 

कैसे बनाएं बाजरे की राब-  (How To Make Bajra Rabdi)

​सामग्री-

  • ​बाजरे का आटा 
  • ​खट्टी छाछ 
  • ​भुना हुआ जीरा पाउडर 
  • ​काला नमक या सादा नमक
  • ​बारीक कटा पुदीना 
Latest and Breaking News on NDTV

​विधि-

  • ​इसे बनाने के लिए आमतौर पर मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपके पास मिट्टी का बर्तन (हांडी) हो तो सबसे अच्छा है, नहीं तो आप कोई भी गहरा बर्तन ले सकते हैं.
  • बर्तन में छाछ डालें और उसमें बाजरे का आटा मिलाकर अच्छी तरह मथ लें (ब्लेंड कर लें) ताकि कोई गांठ न रहे. अब इसमें थोड़ा सा नमक डाल दें.
  • इस घोल वाले बर्तन को ढककर रातभर के लिए छोड़ दें. गर्मियों में रातभर में इसमें बहुत अच्छा खमीर (Fermentation) उठ जाता है.
  • ​सुबह इस मिक्सचर को गैस पर धीमी आंच पर रखें. इसे तब तक लगातार चलाते रहें जब तक कि इसमें एक उबाल न आ जाए. उबाल आने के बाद इसे 5-7 मिनट तक पकने दें ताकि बाजरा कच्चा न रहे.
  • जब यह गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और मजे लें.

ये भी पढ़ें- Weight Loss Pizza Recipe: बिना मैदा और भारी बेस के बनाएं ऐसा हेल्दी पिज्जा, स्वाद भी मिलेगा और डाइट भी नहीं होगी खराब

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com