विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: डिनर में बनाएं स्वादिष्ट आलू की पहाड़ी सब्जी, देखें वीडियो

Aloo Sabji For Dinner: क्या आप भी डिनर में आलू की सब्जी बनाना चाहते हैं लेकिन बिल्कुल अलग अंदाज में, तो इस पहाड़ी रेसिपी को एक बार जरूर करें ट्राई.

आज क्या बनाऊं: डिनर में बनाएं स्वादिष्ट आलू की पहाड़ी सब्जी, देखें वीडियो
Aloo Sabji For Dinner: कैसे बनाएं आलू की स्वादिष्ट सब्जी.
NDTV

Aloo Sabji For Dinner In Hindi: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो आलू पाल्डा कई जगह पर इसे आलू पालदा के नाम से भी जाना जाता है ट्राई कर सकते हैं. यह डिश स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी बहुत आसान है. पहाड़ी इलाकों में छाछ और आलू से बनने वाली यह रेसिपी बेहद पसंद की जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई खास सामान लाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर में मौजूद मसालों से ही यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है.

इस रेसिपी को (@mayurspantry) नामक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.  आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से कैसे बनाएं. 

यहां देखें वीडियो- 

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं आलू पाल्डा- (How To Make Aloo Palda Recipe)

सामग्री-

  • उबले हुए आलू- 4 से 5 
  • छाछ- 400 मिलीलीटर
  • सरसों का तेल- (तड़के के लिए
  • साबुत लाल मिर्च- 2 सूखी हुई
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच (टीस्पून)
  • कुटा हुआ धनिया- 1 बड़ी चम्मच (टेबलस्पून)
  • हींग- 1 छोटी चम्मच
  • मेथी दाना पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अदरक- 1 बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 1 बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ
  • प्याज- 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- आधी छोटी चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- आधी छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 

विधि-

  1. सबसे पहले एक पैन लें और उसमें सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. 
  2. जब तेल गर्म हो जाए, तब इसमें 2 सूखी लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच जीरा, 1 बड़ी चम्मच कुटा हुआ धनिया, 1 छोटी चम्मच हींग और एक चौथाई छोटी चम्मच मेथी पाउडर डालें. इन मसालों को हल्का सा चटकने दें.
  3. अब इसमें 1 बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक और 1 बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन डालें. 
  4. इसे करीब 1 मिनट तक भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए. इसके बाद पैन में बारीक कटा हुआ प्याज डालें. 
  5. साथ ही स्वादानुसार नमक, आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इस पूरे मसाले को करीब 1 मिनट के लिए और भूनें.
  6. अब इस मसाले में 4 से 5 उबले हुए आलूओं को थोड़ा फोड़कर डालें. इन आलूओं को मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएं ताकि मसाले आलू के अंदर तक समा जाएं.
  7. अब सबसे जरूरी स्टेप आता है गैस की फ्लेम को बिल्कुल बंद कर दें. जब पैन थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसमें 400 मिलीलीटर छाछ धीरे-धीरे डालें. 
  8. साथ ही इसमें 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधी छोटी चम्मच गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर सब कुछ अच्छे से मिक्स कर लें. गैस बंद रखने से छाछ फटेगी नहीं और ग्रेवी एकदम क्रीमी बनेगी.
  9. अब गैस को दोबारा ऑन करें. आंच को बिल्कुल धीमा रखें और लगातार चलाते हुए इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं. जब इसमें पहला उबाल आ जाए, तो गैस बंद कर दें. 
  10. आपकी गरमा-गरम और टेस्टी आलू पाल्डा बनकर तैयार है. इसे आप चावल या रोटी के पेयर कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी कर्नाटक स्पेशल भिंडी की चटनी, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pahadi Sabji, Aloo Palda, Aloo Ki Sabji Kaise Banaye, Dinner Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com