विज्ञापन

रात में आम खाना चाहिए या नहीं? सच जानकर चौंक जाएंगे

Kya Raat Me Aam Kha Sakte Hai: क्या सच में रात को आम खाना नुकसानदायक है या ये सिर्फ एक मिथक है. आइए जानते हैं कि अगर आप रात को आम खाते हैं तो क्या होता है.

रात में आम खाना चाहिए या नहीं? सच जानकर चौंक जाएंगे
Can I Eat Mangoes Before Going To Bed?

Kya Raat Me Aam Kha Sakte Hai: गर्मी आते ही आम हर किसी की पसंद बन जाता है। लेकिन कई लोग रात में आम खाने को लेकर कंफ्यूज़ रहते हैं- क्या इससे वजन बढ़ता है? क्या पाचन खराब होता है? अगर आप भी रात में आम खाने से बचते हैं, तो सच जानना जरूरी है.

आम इतना मजेदार फल है कि लोग कई बार खाने से पहले न वक्त देखते हैं और न ही इसकी क्वांटिटी का ख्याल रखते हैं. आम दिखा और टूट पड़े और एक साथ कई सारे निपटा दिए.

इस तरह ओवरईटिंग आपको महंगी पड़ सकती है. वहीं कुछ लोग ये भी कहते हैं सूर्यास्त के बाद आम नहीं खाना चाहिए. अब इस बात में कितनी सच्चाई है? क्या सच में रात को आम खाना नुकसानदायक है या ये सिर्फ एक मिथक है. आइए जानते हैं कि अगर आप रात को आम खाते हैं तो क्या होता है.

रात में आम खाना, raat mein aam khana, aam khane ke nuksan, mango at night, aam khane ke fayde, mango diet summer, mango digestion,

रात में आम खाने से क्या होता है?

आपके शरीर का ऐसा कोई नियम नहीं है जो यह कहता हो कि आम सिर्फ दिन में ही खाने चाहिए. असल बात यह है कि आप कितना खा रहे हैं और किस चीज के साथ खा रहे हैं, ये ध्यान रखना जरूरी है.

रात में आम क्यों नुकसानदायक माना जाता है?

आयुर्वेद और यूनानी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में आम को 'गर्म' तासीर वाला भोजन माना जाता है. लेकिन इसका तापमान से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह इस बात से जुड़ा है कि यह आपके शरीर की अंदरूनी ऊर्जा को कैसे प्रभावित करता है. क्योंकि आम मीठा, भारी और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, इसलिए माना जाता है कि यह 'पित्त' या शरीर की गर्मी को बढ़ाता है.

जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, खासकर गर्म मौसम में, या सोने से पहले किसी भारी या मसालेदार भोजन के बाद तो कुछ लोगों में इससे स्किन पर फुंसियां, ज्यादा प्यास लगना, बेचैनी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

क्या रात में आम खाने के फायदे भी हैं?

आप रात में आम खा सकते हैं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए- 

हैवी डिनर न करें

अगर आप रात में आम खाना चाहते हैं तो अपना डिनर हल्का रखें. इसके बाद आप कुछ स्लाइसेज आम की खा सकते हैं, इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी.

मूड होगा बेहतर

आम में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसी नेचुरल शुगर होती है, जो मूड में बहुत ही तेजी से सुधार करती है. इसमें ट्रिप्टोफैन, जिसका इस्तेमाल आपका शरीर सेरोटोनिन बनाने के लिए करता है, जिससे आपको आराम मेहसूस होता है. अगर आपका दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहा है तो रात में कुछ आम की स्लाइसेज आपको राहत दे सकते हैं.

रात में आम खाना, raat mein aam khana, aam khane ke nuksan, mango at night, aam khane ke fayde, mango diet summer, mango digestion,

Photo Credit: AI

बॉडी हाइड्रेट करता है आम

गर्म रातों में, खासकर उमस वाले शहरों में आम आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है और हाइड्रेटेड रखता है. रात में आम के कुछ टुकड़े शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और ठंडक देने में मदद कर सकते हैं.

मात्रा का रखें ख्याल

अगर आम हल्के डिनर के बाद आम के कुछ स्लाइसेज खाते हैं तो इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी. आपको इसे ओवरईट नहीं करता है. ओवरईटिंग से नींद और पाचन की समस्या हो सकती है.

किन लोगों को रात में आम नहीं खाना चाहिए?

अब सवाल यह उठता है कि किन लोगों को रात में आम नहीं खाना चाहिए? तो सबसे पहले आते हैं डायबिटीज यानी कि मधुमेह के रोगी. इन लोगों को रात में आम खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसे डाइजेस्ट करने के लिए अगर आपको पूरा समय नहीं मिला तो शुगर स्पाइक कर सकता है. इसके अलावा जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है या IBS के पेशेंट हैं, उन्हें भी रात के समय आम खाने से बचना चाहिए. अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं या वेट लॉस डाइट पर हैं तो आपको आम रात में खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह मीठा है, आपकी डाइट में कैलोरी ऐड करके आपके वजन को बढ़ा सकता है.

रात में आम खाना है तो कैसे खाएं?

अगर आप रात में आम खाने के बारे में सोच रहे हैं तो अपने पोर्शन को छोटा रखें. डिनर के तुरंत बाद आम को न खाएं। कोशिश करें कि ठंडे दूध के साथ आम का सेवन न करें. इससे आप रात में आम खाकर इसके बाद का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं और किसी भी तरह के साइड इफेक्ट को अवॉइड कर सकते हैं.

FAQs

Q. क्या डायबिटीज में रात को आम खा सकते हैं?
A. डायबिटीज मरीजों को रात में आम खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है।

Q. क्या रात में आम खाने से वजन बढ़ता है?
A. हां, ज्यादा मात्रा में या रोज रात में आम खाने से वजन बढ़ सकता है।

Q. क्या दूध के साथ रात में आम खाना गलत है?
A. कई लोगों को दूध और आम साथ लेने से गैस या अपच हो सकती है, खासकर रात में।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रात को बार‑बार प्यास लगती है? आयुर्वेद से जानें इसका कारण

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com