विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं आगरा की मशहूर मिनी कचौड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घर खाने वाले

Mini Kachori Recipe: क्या आप भी इस रक्षाबंधन घर आए मेहमानों को कुछ घर का बना खिलाना चाहते हैं, तो आगरा की मशहूर मिनी कचौड़ी एक बार जरूर करें ट्राई.

आज क्या बनाऊं: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं आगरा की मशहूर मिनी कचौड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घर खाने वाले
Mini Kachori Recipe: आगरा की मशहूर मिनी कचौड़ी रेसिपी.
NDTV

Mini Kachori Recipe In Hindi: क्या आप भी कचौड़ी खाने के शौकीन हैं और इस रक्षाबंधन घर आए गेस्ट को हलवाई जैसी आगरा की खस्ता और चटपटी कचौड़ियां आप घर पर बना कर खिलाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको शेफ निशा मधुलिका द्वारा शेयर रेसिपी के बारे में बता रहे हैं. ये इतनी क्रिस्पी और स्वादिष्ट होती हैं कि जो भी इन्हें खाएगा, अपनी उंगलियां चाटता रह जाएगा.
​आइए जानते हैं कि आप घर की ही आसान चीजों से हलवाई जैसी बेहतरीन मिनी कचौड़ी कैसे तैयार कर सकते हैं.

रेसिपी वीडियो के लिए यहां क्लिक करें.

​कचौड़ी के लिए परफेक्ट आटा कैसे गूंथें?

​कचौड़ी खस्ता और कुरकुरी बने, इसके लिए सबसे जरूरी है उसका आटा सही तरीके से लगाना.

​सामग्री-

  • ​मैदा- 2 कप (250 ग्राम)
  • ​नमक - ⅓ छोटा चम्मच
  • ​अजवाइन - ⅓ छोटा चम्मच
  • ​तेल - 2 बड़े चम्मच
  • ​घी - 2 बड़े चम्मच

तरीका- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें. इसमें नमक, अजवाइन, तेल और घी डालें. मोइन को मैदे में अच्छे से मिला लें ताकि मुट्ठी बंधने लगे. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को ज्यादा सख्त नहीं रखना है. अब इसे ढककर 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें.

मसालेदार और टेस्टी स्टफिंग की तैयारी-

​कचौड़ी के अंदर भरी जाने वाली दाल की स्टफिंग ही इसकी असली जान होती है.

​सामग्री-

  • ​उरद दाल- ¼ कप
  • ​हरी मिर्च - 1
  • ​अदरक - ¼ इंच का टुकड़ा
  • ​तेल - 2 बड़े चम्मच
  • ​बेसन - 2 बड़े चम्मच
  • ​हल्दी पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
  • ​धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • ​सौंफ पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • ​कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • ​गरम मसाला - ¼ छोटा चम्मच
  • ​जीरा पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • ​अमचूर पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • ​नमक - ⅓ छोटा चम्मच
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

भीगी हुई उरद दाल, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें बेसन डालकर हल्का भूनें. इसके बाद पिसी हुई दाल और सभी मसाले, हल्दी, धनिया, सौंफ, लाल मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अमचूर और नमक डालकर अच्छे से भून लें. जब मसाला सूखा और खुशबूदार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. इसके बाद इस मसाले की छोटी-छोटी गोलियां बना लें.

​कचौड़ी के साथ खाने के लिए स्पेशल चटपटी चटनी-

​कचौड़ी का मजा तब तक अधूरा है जब तक साथ में कोई बेहतरीन चटनी न हो.

​सामग्री-

  • ​धनिये के बीज - 4 बड़े चम्मच
  • ​लाल मिर्च - 2
  • ​कश्मीरी लाल मिर्च - 2
  • ​जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • ​हींग - 2 चुटकी
  • ​अमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • ​नमक - ¾ छोटा चम्मच

विधि- सभी मसालों को हल्का भूनकर पीस लें और उसमें अमचूर व नमक मिला लें. यह स्पेशल मसाला चटनी आपकी कचौड़ियों के स्वाद को दोगुना कर देगी.

कैसे बनाएं क्रिस्पी मिनी कचौड़ियां-

​जब आटा सेट हो जाए और स्टफिंग तैयार हो, तो आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को हाथ से थोड़ा फैलाकर बीच में दाल की एक गोली रखें और चारों तरफ से अच्छी तरह बंद कर दें. अब इसे हल्के हाथ से चपटा कर लें. कड़ाही में तेल गरम करें और धीमी आंच पर इन छोटी कचौड़ियों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. आंच धीमी रखने से कचौड़ियां अंदर तक पकेंगी और बहुत खस्ता बनेंगी.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना मावा, घी, मिल्क पाउडर के बनाएं मूंगदाल बर्फी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kachori Recipe, Kachori For Breakfast, Kachori For Tea Time, Kachori For Snacks, Rakshabandhan Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com