विज्ञापन

दीवाली पर बनाएं रागी समोसा, मेहमान भी मांगेंगे इस हेल्दी और क्रिस्पी समोसे की रेसिपी, कर लें नोट

अगर आप दिवाली के स्नैक्स में कुछ हेल्दी बनाने का सोच रहे हैं, तो इस रेसिपी को जरूर नोट करें. बच्चे से लेकर बड़े तक सब चाट जाएंगे.

दीवाली पर बनाएं रागी समोसा, मेहमान भी मांगेंगे इस हेल्दी और क्रिस्पी समोसे की रेसिपी, कर लें नोट
रागी से क्या क्या बना सकते हैं?
NDTV

क्या आपने कभी सोचा है कि आपका मनपसंद समोसा अगर सेहतमंद बन जाए तो मजा आ जाए? बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, समोसा देखते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन मैदे और तेल के डर से हम खुद को रोक लेते हैं. समोसे का नाम आते ही सबसे पहले मैदे का ख्याल आता है. मैदा सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता. इसकी जगह अगर आप रागी का इस्तेमाल करें तो स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहेगी. रागी कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होती है, इसे खाने से वजन बढ़ने का डर भी नहीं रहता.

दिवाली बस आने वाली है, आप चाहें तो इस रेसिपी को अपने मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको न ज्यादा सामान चाहिए होगा न ही ज्यादा मेहनत.

चलिए फिर देर किस बात की है बिना देरी किए जानते हैं घर पर रागी का समोसा कैसे बनाएं?

रागी का समोसा बनाने की विधि?

सामग्री:

  • रागी का आटा (एक कप)
  • गेहूं का आटा (आधा कप)
  • उबले हुए आलू (तीन से चार)
  • हरी मटर (एक छोटी कटोरी)
  • हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
  • नमक और मसाले (स्वादानुसार)
  • तलने के लिए तेल

बनाने का आसान तरीका क्या है?

  1. सबसे पहले एक बर्तन में रागी और गेहूं का आटा मिलाएं.
  2. इसमें थोड़ा सा नमक और मोयन के लिए तेल डालकर अच्छे से गूंथ लें.
  3. अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें.
  4. इसमें अदरक हरी मिर्च का पेस्ट और उबले आलू मैश करके डाल दें.
  5. मटर और मसाले डालकर अच्छे से भून लें, आपकी चटपटी स्टफिंग तैयार है.
  6. अब गुंथे हुए आटे की छोटी लोई बनाकर पूरी की तरह बेल लें और फिर इसे बीच से आधा काट लें.
  7. कोने पर पानी लगाकर कोन बनाएं और उसमें आलू का मसाला भर दें.
  8. चारों तरफ से बंद कर दें.
  9. अब कढ़ाही में तेल गरम करके इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें. 
  10. लीजिए आपके गरमा गरम रागी समोसा तैयार है.

इसे भी पढ़ें: रात के बचे चावल से सुबह बनाएं कुरकुरे ब्रेड पकोड़े का नाश्ता, बनते ही चट कर जाएंगे बच्चे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ragi, Ragi Recipes, Diwali Snack Recipes, Samosa, Ragi Nutrient Value
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com