विज्ञापन

Mint Leaves Benefits: पाचन से लेकर सांसों की बदबू तक, पुदीने की पत्तियां शरीर को दे सकती हैं ये 10 फायदे

Pudina Leaves Benefits: गर्मी के मौसम में पुदीना सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर को ठंडक और ताजगी भी देता है. पाचन बेहतर करने से लेकर सांसों की बदबू कम करने तक कई फायदे दे सकती हैं. जानिए पुदीना खाने के 10 बड़े हेल्थ बेनिफिट्स.

Mint Leaves Benefits: पाचन से लेकर सांसों की बदबू तक, पुदीने की पत्तियां शरीर को दे सकती हैं ये 10 फायदे
Pudina leaves benefits
Pexels

Pudina Leaves Benefits: गर्मी बढ़ते ही लोगों की रसोई में पुदीने की एंट्री भी शुरू हो जाती है. कोई इसे चटनी में इस्तेमाल करता है तो कोई शिकंजी, रायता और जलजीरा में डालकर पीना पसंद करता है. इसकी ठंडी तासीर और ताजा खुशबू लोगों को काफी पसंद आती है. हालांकि पुदीना सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद और कई हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पुदीने में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पाचन से लेकर सांसों की बदबू और गर्मी से राहत तक कई समस्याओं में मदद कर सकते हैं. पुदीने में मेंथॉल, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे लंबे समय से घरेलू उपायों में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है.

पुदीना के पत्ते के ये हैं 10 फायदे- (Benefits Of Mint Leaves)

पाचन को बेहतर करने में करता है मदद 

पुदीना पेट से जुड़ी परेशानियों में काफी राहत दे सकता है. गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में लोग पुदीना पानी या पुदीना चाय पीना पसंद करते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूद मेंथॉल पेट को ठंडक देने में मदद कर सकता है.

सांसों की बदबू कम करने में मिलती है मदद

पुदीने की ताजी खुशबू मुंह को फ्रेश महसूस कराती है. यही वजह है कि कई टूथपेस्ट और माउथ फ्रेशनर में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

गर्मी में शरीर को देता है ठंडक

तेज गर्मी और लू के मौसम में पुदीने से बनी ड्रिंक्स काफी राहत दे सकती हैं. पुदीना शरीर को तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें- Makhana Sweet Recipe: मखाने से बनाएं हल्की और टेस्टी मिठाई, जो स्वाद के साथ साथ सेहत में भी है लाजवाब

मतली और उल्टी जैसा महसूस होने पर देता है राहत

कुछ लोग सफर के दौरान पुदीने की पत्तियां या पुदीना कैंडी साथ रखते हैं. इसकी खुशबू मतली और बेचैनी कम करने में मदद कर सकती है.

स्किन के लिए भी है फायदेमंद 

पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्रेश रखने में मदद कर सकते हैं. कई लोग फेस पैक में भी इसका इस्तेमाल करते हैं.

तनाव कम करने में मिलती है मदद

पुदीने की खुशबू दिमाग को रिलैक्स महसूस करा सकती है. यही वजह है कि कई लोग पुदीना चाय पीना पसंद करते हैं.

कैसे करें पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल?

पुदीना चटनी, सलाद, रायता, शिकंजी, जलजीरा और हर्बल टी में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि जरूरत से ज्यादा सेवन कुछ लोगों में एसिडिटी या एलर्जी की वजह बन सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना बेहतर माना जाता है.

लेखक के बारे में
img
रुचि पंत
कंटेंट एसोसिएट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pudina Leaves Benefits, Pudina Ke Patte Khane Ke Fayde, Pudina Health Benefits, Pudina Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com