विज्ञापन

Heatwave से बचना है? रोज खाएं ये ठंडक देने वाले देसी मसाले, शरीर रहेगा नेचुरली ठंडा

गर्मी के मौसम में खुद को गर्मी से बचाने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि खानपान में ऐसी चीजें शामिल करना भी जरूरी होता है जो शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद करें. कुछ प्राकृतिक मसाले शरीर का तापमान संतुलित रखने, पाचन सुधारने और गर्मी के असर को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

Heatwave से बचना है? रोज खाएं ये ठंडक देने वाले देसी मसाले, शरीर रहेगा नेचुरली ठंडा
कुछ मसाले शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं. ( Image Credit-AI)

दिल्ली और एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शरीर तेजी से पानी और जरूरी तत्व खोने लगता है, जिसके कारण कई लोगों को थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, पेट में जलन और कमजोरी जैसी समस्याएं आने लगती हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी का संकेत हो सकता है.  

ऐसे मौसम में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि खानपान में ऐसी चीजें शामिल करना भी जरूरी होता है जो शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद करें. कुछ प्राकृतिक मसाले शरीर का तापमान संतुलित रखने, पाचन सुधारने और गर्मी के असर को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

सौंफ

गर्मियों में शरीर के लिए सौंफ बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं. सौंफ पाचन तंत्र को शांत रखने में मदद करती है और पेट में बनने वाली अतिरिक्त गर्मी को कम करती है. कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को गर्मी से होने वाले तनाव से बचाने में मदद करते हैं. गर्मियों में सौंफ का पानी पीने से शरीर में ताजगी बनी रह सकती है और लू लगने का खतरा भी कम हो सकता है.

धनिया के बीज

गर्मी में शरीर को राहत देने वाले मसालों में धनिया के बीज भी गिने जाते हैं. धनिया शरीर में सूजन और गर्मी को कम करने में मदद करता हैं. आयुर्वेद में इसे शरीर के पित्त को संतुलित करने वाला माना गया है. डॉक्टरों का कहना है कि धनिया का पानी पाचन को बेहतर बनाता है और पेट में जलन जैसी समस्याओं को कम करता है. वहीं ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में शहद कैसे खाएं? इस ट्र‍िक से खाया शहद, तो शरीर को गर्मी में भी म‍िलेगी ठंडक

इलायची

इलायची भी गर्मियों में काफी फायदेमंद मानी जाती है. यह पेट में गैस, भारीपन और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है. कई लोग गर्मी में मुंह सूखने और बेचैनी की शिकायत करते हैं, ऐसे में इलायची शरीर को हल्का और ताजा महसूस कराने में मदद करती है.

पुदीना

लंबे समय से पुदीना गर्मियों में राहत देने वाली जड़ी-बूटी माना जाता रहा है. इसमें मेंथॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर को ठंडक का एहसास दिलाता है. रिसर्च बताती है कि पुदीना पाचन सुधारने और पेट की ऐंठन कम करने में मदद करता है. गर्मियों में पेट खराब होना, गैस बनना और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में पुदीने का सेवन पेट को आराम पहुंचाता है.

अमचूर

गर्मियों में शरीर के लिए अमचूर भी लाभकारी माना जाता है. कच्चे आम से बनने वाले इस मसाले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यह पाचन सुधारने में मदद करता है और शरीर में ताजगी बनाए रखता है. कुछ शोध बताते हैं कि खट्टे स्वाद वाले प्राकृतिक पदार्थ शरीर में लार और पाचन रसों के निर्माण को बढ़ाते हैं, जिससे भूख बेहतर लगती है और पाचन मजबूत होता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com