विज्ञापन

Easy Breakfast with Leftover Roti: बासी रोटी फेंकने से पहले देखें ये रेसिपी, 30 मिनट में बनेंगे क्रिस्पी कोन समोसे

रात की बची रोटियों को फेंकने की बजाय उनसे स्वादिष्ट और क्रिस्पी कोन समोसा बनाएं. आलू की मसालेदार स्टफिंग और आसान रेसिपी के साथ तैयार होने वाला यह नाश्ता सुबह की "क्या बनाऊं" वाली परेशानी को मिनटों में दूर कर देगा.

Easy Breakfast with Leftover Roti: बासी रोटी फेंकने से पहले देखें ये रेसिपी, 30 मिनट में बनेंगे क्रिस्पी कोन समोसे
बासी रोटी का कमाल!
NDTV

सुबह उठकर सबसे पहले दिमाग में एक ही सवाल आता है कि आज क्या बनाऊं. अगर आप भी इसी सवाल में फंसे रहते हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. कई बार रात की रोटियां बच जाती हैं. इन्हें फेंकने की बजाय आप कम समय में रोटी कोन समोसा बना सकते हैं. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सुबह "क्या बनाऊं" वाली झंझट भी खत्म कर देगा.

सबसे पहले रात की बची हुई 2 से 3 रोटियां लें और उन्हें 4 बराबर हिस्सों में काट लें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

अब एक चम्मच चावल का आटा लें. उसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. यह पेस्ट रोटी को एक किनारे से दूसरे किनारे तक चिपकाने में मदद करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

अब रोटी के टुकड़ों को कोन की शेप दें और किनारों को अच्छी तरह चिपका दें.

Latest and Breaking News on NDTV

समोसे की मसालेदार स्टफिंग बनाने के लिए उबले हुए आलुओं में हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, हरी मिर्च और नमक मिलाकर टेस्टी स्टफिंग तैयार कर लें.

Latest and Breaking News on NDTV

अब इस स्टफिंग को कोन में भरकर ऊपर का हिस्सा भी बंद कर दें और समोसे को तलने की तैयारी करें. 

Latest and Breaking News on NDTV

गरम तेल में कोन समोसों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.  गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं. जब समोसों का रंग सुनहरा हो जाए, तो उन्हें निकालकर प्लेट में रख लें.

Latest and Breaking News on NDTV

अब इन्हें टमाटर सॉस या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें.

इसे भी पढ़ें: रात में राजमा-छोले भिगोना भूल गए? इस ट्रिक से 15-20 मिनट में हो जाएगा काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leftover Roti Recipe, Breakfast Recipe, Viral Recipe, Aloo Samosa, Bachi Roti Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com